Etawah News: कांग्रेसियों ने निकाली गौरव पदयात्रा

Etawah News: Congressmen took out pride padyatra

Etawah News: Congressmen took out pride padyatra

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को कांग्रेस के द्वारा पद यात्रा निकाली गई। इस गौरव पदयात्रा की शुरुआत भरथना कांग्रेस कार्यालय से की गई और यह यात्रा बकेवर तक चली। इस गौरव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस  के कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के रूप यह गौरव यात्रा 14 अगस्त तक चलेगी। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए लोगों और ग्रामीणों तक पहुंचेंगे। यह यात्रा शहर की सभी विधानसभा क्षेत्र में जाएगी

इस गौरव पदयात्रा के जरिये बलिदानियों के बलिदान को याद किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में पदयात्रा के दौरान भाजपा पर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। युवा बेरोजगारी को लेकर सड़कों पर है। किसान विरोधी नीतियों के चलते किसानों का जीवन यापन मुश्किल हो गया है। बीजेपी द्वारा पूरे देश में नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है।

 

You may have missed