Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के बाद कांग्रेसियों की मुकदमा दर्ज कराने की मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 24 March 2023
Etawah News: Congressmen demand registration of case after indecent remarks on Rahul Gandhi

Etawah News: Congressmen demand registration of case after indecent remarks on Rahul Gandhi

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसको लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने राजू दास पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। महंत राजू दास बुधवार को बकेवर में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कचहरी में अयोध्या के महंत राजू दास के राहुल गांधी के ऊपर टिप्पणी करने नाराजगी जाहिर की। साथ ही महंत राजू दास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा और कार्रवाई की मांग की। कांग्रेसियों का प्रार्थना पत्र मिलने पर इस मामले की जांच एसएसपी ने एसपी ग्रामीण को सौंपी हैं। बकेवर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम हनुमान चालीसा के पाठ में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेने के लिए महंत राजू दास पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने मंच से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ऊपर अभद्र टिप्पणी करते हुए उनको जूतों-चप्पल से पीट-पीटकर मारने की लोगों को सलाह दी थी। इसी बयान के बाद कांग्रेस नेताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है। इसके बाद कांग्रेसी नेता एसएसपी से मिलकर महंत राजू दास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने के लिए पहुंचे थे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा समाज को तोड़ने एवं बांटने वाला लोगों को राहुल गांधी की हत्या के लिए उकसाने वाला महंत नहीं हो सकता। ऐसे लोगों पर मुकदमा होना चाहिए। अगर मुकदमा पुलिस के द्वारा दबाव में दर्ज नहीं होता है तो कोर्ट के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Post navigation

Previous: Etawah News: नामित गैंगस्टर के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर चल-अचल सम्पति की कुर्की
Next: Etawah News: पुरानी रंजिश के चलते बदमाशो ने घर से खीचकर की गला रेतकर हत्या

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.