Etawah News: कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने छोडा कांग्रेस का हाथ

Etawah News: Former Congress President left Congress's hand

Etawah News: Former Congress President left Congress's hand

Share News

संवाददाता: महेश कुमार

इटावा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक के बाद एक कई कांग्रेस प्रत्याशियों ने पार्टी से इस्तीफा देना शुरू कर दिया हैं। इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव का।

आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों में जिले में कांग्रेस के सदर उम्मीदवार के पक्ष में दिखाई दे रहे थे परन्तु आज ही उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ सपा में साइकल की सवारी कर ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण कर सपा का दामन थाम लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों से  प्रभावित होकर सपा में शामिल हुए हे। उदय भान सिंह यादव के इस कदम ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की मुश्किलों को बढ़ाते हुए कांग्रेस आलाकमान को चौंका दिया है।

Trending News