Etawah News: श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज इटावा में स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक सभा आयोजित

Etawah News: Condolence meeting organized on the death of Swar Kokila Bharat Ratna Lata Mangeshkar at Shri Chitragupta Inter College Etawah

Etawah News: Condolence meeting organized on the death of Swar Kokila Bharat Ratna Lata Mangeshkar at Shri Chitragupta Inter College Etawah

Share News

संवाददाता: महेश कुमार 

इटावा: श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज इटावा में स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के आकस्मिक निधन पर प्रधानाचार्य डॉ़ उमेश यादव और विद्यालय परिवार के सदस्यों तथा छात्र – छात्राओं ने शोक सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें लता दीदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई डॉ. उमेश यादव ने अपने संबोधन में बताया कि लता दीदी का शुरुआती जीवन बहुत ही संघर्षमय रहा। पिता के निधन के बाद 5 भाइयों, बहनों की जिम्मेदारी का निर्वहन उन्होंने स्वयं किया ।एक समय था जब उनकी तीव्र, पतली तथा सुरीली आवाज के कारण फिल्म जगत में उन्हें काम नहीं मिल रहा था । लेकिन गुलाम अली साहब के निर्देशन में उन्होंने अत्यधिक अभ्यास के बाद अपनी आवाज को फिल्म जगत की नायिकाओं की आवाज के अनुरूप ढाला।

फलस्वरूप फिल्म जगत की जानी पहचानी हस्ती के रूप में छा गई और 70 वर्षों से अधिक तक अपना दबदबा कायम रखा जिसे निकट भविष्य में भर पाना मुश्किल ही नहीं किसी और के लिए नामुमकिन है शोक सभा में श्री राकेश जी, श्रीमती आरती सक्सैना डॉ. विपिन कुमार ,श्री संतोष कुमार सिंह ,श्री रमेश कुमार ,श्रीमती नीता, श्री चेतन जैन, श्री उमेश रावत तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Trending News