Etawah News : आयुक्त कानपुर मंडल ने भर्थना में किया लाइब्रेरी का उद्घाटन

Etawah news
Share News

दिलीप कुमार इटावा । नगर पालिका परिषद भर्थना में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन आयुक्त कानपुर मंडल कानपुर डॉ.सुधीर एम बोबड़े जी ने किया, लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के उपरांत समीक्षा बैठक में निर्देश दिये। लाईब्रेरी में प्रचुर मात्रा में बाल साहित्य, मनोरंजक खेल कूद सामग्री, चलचित्र देखने व कम्पूटर की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

Etawah news

इस अवसर पर आयुक्त जी ने कहा कि पुस्तकालय समाज का दर्पण है, और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पुस्तकालय का लाभ मिलना चाहिए। कालेज की छात्र-छात्राएं यहां आकर पुस्तकें पढ़ सकती हैं।

Etawah News

इस अवसर पर मंडल आयुक्त जी के साथ संयुक्त विकास आयुक्त कानपुर मंडल कानपुर अभिराम त्रिवेदी , जिलाधिकारी जे.बी. सिंह., मुख्य विकास अधिकारी आर राजगनपति जी रहें।

Trending News