Breaking Newsइटावाउतरप्रदेश

Etawah News : गांवों में चल रहा सफाई अभियान, हो रहे सेनेटाइज

महेन्द बाबू :  कोरोना के खतरे को देखते हुए गांवों में भी सफाई अभियान चलाए जाने के साथ ही सेनेटाइज करने का काम भी चल रहा है। कर्मचारी गांवों में जाकर इस अभियान में लगे हैं ताकि गांवों में सफाई बनी रह सके। बढ़पुरा ब्लाक की सभी 61 ग्राम पंचायतों में यह कार्य किया जा रहा है। बीडीओ प्रशान्त कुमार सिंह ने बताया कि सभी गांवों में सफाई अभियान पहले ही शुरू करा दिया गया है। इस कार्य में कर्मचारी लगे हैं। 

इस कार्य का निरीक्षण भी किया जा रहा है। ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि गन्दगी न रहे। यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। उन्होने लोगों से घरों में ही रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। जैसा की कल ही जिले के सांसद जी ने सभी ग्राम प्रधानो को आदेश दिए थे तो उसी क्रम में आज से उस आधेश पर अमल होता नजर आने लगा हे

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स