Agra News : क़स्बा की समाजसेवी संस्थाओं ने जन-जन तक पहुँचाई दवा और खाद्य सामग्री

IMG_20200405_211254
Share News

सुशील चंद्र : क़स्बा बाह क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आज क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में जरूरतमंदो को राहत सामग्री वितरित की गई।बाह के एन जी ओ एंग्री यूथ ने बटेश्वर के मई गावँ में जाकर गाँव के विधवाओं, विकलांगो,बुजुर्गों और

IMG 20200405 211254

मजदूरों को दवा और राहत सामग्री जैसे आटा, दाल, चावल, रिफाइंड, नमक और आलू वितरित किये।साथ ही ग्रामीणों को कोरोना से वचाव के लिए सावधानियाँ बरतने को जागरूक किया।वहीं दूसरी ओर जैतपुर

 

IMG 20200405 211340

क्षेत्र में आज मेक ए डिफरेंट सोसायटी द्वारा नदगवां के बीहड़ के कई गाँवों में खाने के पैकिट पूडी सब्जी आदि वितरित की।ज्ञात हो कि इस समय देश मे सम्पूर्ण लॉक डाउन के कारण लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट व्याप्त है और ऐसे समय मे क़स्बा की ये सामाजिक संस्थायें जरूरत मंदो को हर जरूरी

IMG 20200405 211359

सामान उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही हैं जिससे कोई भी भूखा न रहे।सामाजिक कार्यकर्ता बिना अपने स्वास्थ्य की परवाह किये दिन रात एक करते हुए निरंतर जरूरतमंदो की सेवा कर रहे हैं।

You may have missed