Etawah News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व: कृष्ण लाल जैन की 11वीं पुण्यतिथि मनाई 

Etawah News: Celebrated 11th death anniversary of freedom fighter self: Krishna Lal Jain

Etawah News: Celebrated 11th death anniversary of freedom fighter self: Krishna Lal Jain

Share News

संवाददाता: दिलीप कुमार 

इटावा: स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के अपराजेय योद्धा एवं राजनीतिक हस्ती के तौर पर पहचाने जाने वाले नाम वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व: कृष्ण लाल जैन की 11वीं पुण्यतिथि कोरोना एवं निर्वाचन प्रोटोकॉल का पालन करते हुये राजागंज स्थित कर्मवीर प्रेस पर शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई।

राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव एवं स्व: जैन के पौत्र आकाशदीप जैन बेटू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सेनानी परिजनों एवं प्रबुद्ध जनों ने उनके चित्र पर माला पहनाकर एवं पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद किया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारी नेता आलोक दीक्षित, कामिल कुरैशी, रजत जैन, अतिशय जैन, समशूल इस्लाम, सागर सोनी, सुभाष जैन आदि ने सम्बोधित कर नमन किया।

You may have missed