Etawah News: ड्रैगनफूड प्लांट का सीडीओ व एसडीएम ने पौधे लगाकर किया शुभारम्भ

Etawah News: CDO and SDM inaugurated Dragonfood Plant by planting saplings

Etawah News: CDO and SDM inaugurated Dragonfood Plant by planting saplings

Share News

संवाददाता: मनोज कुमार 

इटावा/जसवंतनगर: विकासखंड क्षेत्र के जसवंतनगर के ग्राम नगला भिखन मे महिला समूह के द्वारा ड्रेगन फूड प्लांट का सीडीओ प्रणेता ईश्वर्या सिंह व एसडीएम जसवंतनगर कौशल किशोर ने ड्रेगन फूड के पौधे लगाकर शुभारम्भ किया। मुख्य विकास अधिकारी प्रणेता एश्वर्या सिंह ने उपस्थित समूह की महिलाओं को ड्रेगन फूड की बारे मे विस्तार से  जानकारी दी तथा मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए इसके लाभकारी गुणों के बारे मे बताया। ड्रैगन फ्रूट का पौधरोपण कर जनपद में इस स्वास्थ्यवर्धक फल की खेती प्रारंभ किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया।

Etawah News: ड्रैगनफूड प्लांट का सीडीओ व एसडीएम ने पौधे लगाकर किया शुभारम्भ

इस गांव में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ड्रैगन फ्रूट का पौधरोपण करते हुए मीडिया को बातचीत में बताया की नगला भिखन में फिलहाल 40 ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाकर जनपद में इस लाभकारी खेती का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि  जनपद में ड्रैगन फ्रूट के 160 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इस पौधे के लिए पानी की आवश्यकता बहुत ही कम होती है इस कारण जनपद के वातावरण में इस फल के पौधे आसानी से लग सकते हैं। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए इस तरह की आधुनिक खेती पर जोर दिया जा रहा है इसे खाली पड़ी जमीनों पर भी आसानी से उगाया जा सकता है उन्होंने यह भी बताया कि इन पेड़ों से उत्पादित फल विक्रय के लिए आसपास के बाजार उपलब्ध है साथ ही विक्रय के लिए प्रशासन भी सहयोग करता है।

Etawah News: ड्रैगनफूड प्लांट का सीडीओ व एसडीएम ने पौधे लगाकर किया शुभारम्भ

उन्होंने बताया कि  प्रगतिशील किसान श्रीमती मंत्रवती शाक्य ने सबसे पहले इस क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की खेती कर अच्छा मुनाफा कमाया और आधुनिक खेती करने वालों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गई और अब उन्होंने ड्रैगन फ्रूट का पौधरोपण करा कर जनपद में किसानों को अतिरिक्त आमदनी की नई राह दिखाई है उन्होंने किसानों से कहा कि अपने आसपास बेकार पड़ी  इंच इंच भर जमीन का सदुपयोग करें और आधुनिक खेती से जुड़े इससे उत्पादन भी बढ़ेगा और उनके परिवार की आमदनी में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि ड्रैगन फ्रूट के पौधे पर लगभग डेढ़ वर्ष बाद फल आने लगते हैं और 25 वर्ष तक यह लगातार फल देता है यह फल मनुष्य के शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने ह्रदय रोगों से बचाने तथा मलेरिया प्रतिरोधक होने के कारण स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जसवंतनगर कौशल कुमार, उपायुक्त मनरेगा शौकत अली, खंड विकास अधिकारी जसवंतनगर मनु लाल यादव, सहायक विकास अधिकारी महेश राजपूत, एन आर एल एम से प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे।

Trending News