Etawah News: चालक को आई झपकी से कार पलटी

Etawah News: Car overturned due to driver's nap

Etawah News: Car overturned due to driver's nap

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की सुबह साढे दस बजे किलोमीटर संख्या 132/500 पर चंडीगढ़ से बिहार जा रही टाटा सफारी आगरा से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर अचानक पलट गई। एयर बैग खुल जाने से चालक समेत कार में सवार 4 लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार काफी तेज दौड रही थी और कार चला रहे चालक को झपकी लग गई जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई कार पलटते समय ही कार के सभी एयरबैग खुल गए। इससे चालक अमित पुत्र महेश पाल निवासी डोरपुर थाना ननपुर जिला सीतामढ़ी बिहार, राजा कुमार पुत्र फुलदेव मंडल निवासी झझीहट थाना पुपरी जिला सीतामढ़ी बिहार ,रामप्रवेश पुत्र मुनेश्वर पटेल निवासी मुनाम गेंदु टोलोवरी थाना जाले जिला दरभंगा बिहार, रामप्रसाद मुखिया पुत्र अशर्फी मुखिया निवासी मुनाम गेंदु टोलोवरी थाना जाले जिला दरभंगा बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम यूपीडा सुरक्षा टीम के कर्मचारी मौके पर पहुच गए। क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटाया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कार को चला रहे चालक को झपकी लगने से हादसा हुआ। कार मे सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। वहीं बीती रात घटना स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर नेपाल जा रही मिनी बस मे आग लग गई थी। इसमें सवार 17 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

Trending News