Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: उपचुनाव के परिणाम घोषित, इद्रेश कुमार दिवाकर विजयी हुए, गाँव में जीत का जश्न 

जनवाद टाइम्स इटावा 5 August 2022
Etawah News: By-election results declared, Idresh Kumar Diwakar emerged victorious, victory celebration in the village

Etawah News: By-election results declared, Idresh Kumar Diwakar emerged victorious, victory celebration in the village

Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर (इटावा): जनपद इटावा विकासखंड जसवंतनगर में आलमपुर नरिया ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में प्रत्याशी इंद्रेश कुमार दिवाकर ने 33 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बलराम जाटव को हराकर विजय प्राप्त की है। प्रधानी के इस उपचुनाव के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरुवार को मतदान हुआ था। कुल मिलाकर 74.92 प्रतिशत के लगभग वोट पड़े थे।

आज शुक्रवार प्रातः इस उपचुनाव की मतगणना यहां विकास खंड कार्यालय परिसर में प्रातः 8 बजे शुरू हुई। दो निकटतम प्रत्याशियों इंद्रेश और बलराम के बीच मतगणना में शुरू हुई। अंततः 10 बजे मतगणना जब संपन्न हुई जिसमें इंद्रेश कुमार दिवाकर को कुल 598 वैध मत मिले, जबकि उनके निकटतम उम्मीदवार बलराम को 565 वोट मिलें। जबकि तीसरे उम्मीदवार सत्यवीर सिंह को मात्र 7 वोट ही प्राप्त हुए। इस तरह मतदान रिटर्निंग अफसर सुनील कुमार ने इंद्रेश कुमार को बाकायदा आलमपुर नरिया का प्रधान उपचुनाव में विजयी घोषित किया। मतगणना के दौरान कुल 1198 वोट पड़े थे जिसमें 598 वोट विजयी घोषित हुए प्रत्याशी को मिलें, 565 वोट हारे प्रत्याशी को मिले, 7 वोट तीसरे उम्मीदवार को मिले जबकि 28 निरस्त हो गए और वैध मत 1170 पाए गए।
बाद मे उपजिलाधिकारी जसवन्तनगर नम्रता सिंह की मौजूदगी में रिटर्निंग अफसर ने विजयी इंद्रेश कुमार दिवाकर को आलमपुर नरिया ग्राम पंचायत का प्रधान चुने जाने का प्रमाण पत्र विधिवत प्रदान किया।

मतगणना केंद्र के बाहर प्रतीक्षारत इंद्रेश कुमार के समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। गाँव नगला नारिया में भी ढ़ोल लगाड़े के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मतगणना के दौरान खंड विकास कार्यालय पर चारो तरफ शासन, प्रशासन कड़े बंदोबस्त किए गए थे। एसडीएम नम्रता सिंह, क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, थाना प्रभारी जसवंतनगर अब्दुल सलाम सिद्दीकी , बलरई एस ओ अलमा अहिरवार सहित भारी पुलिस बल तैनात था।

Post navigation

Previous: आजमगढ़  न्यूज़ :  अतरौलिया अज्ञात बाइक ने मारी  टक्कर, महिला की हुई मृत्यु
Next: Etawah News: कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष ने आवास हीन को त्रिपाल भेंट की ।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0009
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.