संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर/इटावा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय आक्रोश पुत्र कृष्ण कुमार बाइक से इटावा से शिकोहाबाद जा रहे थे। थाना क्षेत्र के ग्राम नॉरमर्ई के पास हाईवे पर पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को हाईवे एंबुलेंस द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया है कि मृतक गुड़गांव में एक किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। वह अपने पीछे पत्नी निकिता, मां श्रीदेवी तथा एक छोटी पुत्री अनिका को छोड़ गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।