Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar Mews । राजापाकर वैशाली में आधार कार्ड सेवा बंद: प्रखंड कार्यालय में सुविधा न होने से लोगों में आक्रोश

राजापाकर प्रखंड में आधार कार्ड सेवा बंद होने से लोगों को साइबर कैफे पर निर्भर होना पड़ रहा है, जहां उनसे मनमानी फीस वसूली जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से सुविधा बहाल करने की मांग की है।
जनवाद टाइम्स 2 April 2026
राजापाकर प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड सेवा बंद होने पर विरोध
Share News
       

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
राजापाकर / वैशाली (बिहार)
02 अप्रैल 2026

राजापाकर प्रखंड कार्यालय में पिछले एक वर्ष से आधार कार्ड बनाने की सुविधा बंद होने के कारण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि आधार कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए अब उन्हें चौक-चौराहों पर स्थित साइबर कैफे का सहारा लेना पड़ता है, जहां दुकानदार मनमाने तरीके से मोटी रकम वसूल रहे हैं।

राजापाकर प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड सेवा बंद होने पर विरोध

ग्रामीणों ने बताया कि नाम सुधार, जन्मतिथि संशोधन या अन्य त्रुटियों को ठीक कराने के लिए गरीब और असहाय लोगों से अधिक शुल्क लिया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग यह राशि देने को विवश हैं।

ज्ञात हो कि पहले राजापाकर प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड बनाने और सुधार की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन करीब एक वर्ष से इसे बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं, शिक्षा विभाग द्वारा स्थानीय दो विद्यालयों में भी निशुल्क आधार सेवा शुरू की गई थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है।

इस समस्या को लेकर राजद नेता राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, समाजसेवी नथुनी प्रसाद सिंह, तपसी प्रसाद सिंह, महेश प्रसाद सिंह और राम अवतार शाह सहित कई लोगों ने जिला पदाधिकारी वैशाली से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रखंड कार्यालय में आधार सेवा पुनः शुरू की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Post navigation

Previous: वैशाली के राजापाकर में भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन, कार्यकर्ताओं को संगठन व डिजिटल रणनीति का प्रशिक्षण
Next: Bihar News। राजापाकर वैशाली में भीषण आग: बांस की कोठी जलकर राख, दमकल फेल होने पर लोगों में आक्रोश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.