Etawah News: कार का दरवाजा खुलने से मोपेड टकराई, वृद्धा घायल

WhatsApp Image 2026-02-13 at 9.53.14 PM
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार 

जसवंतनगर/इटावा: नगर क्षेत्र के ग्राम नगला हुलासी निवासी 80 वर्षीय राम बेटी पत्नी राम नरेश अपने पुत्र अरविन्द कुमार के साथ मोपेड से शुक्रवार शाम करीब 3 बजे जसवंतनगर बाजार खरीदारी के लिए जा रही थीं। बताया गया कि जब वे विराट होटल के समीप पहुंचीं, तभी एक कार सवार ने अचानक वाहन का दरवाजा खोल दिया, जिससे उनकी मोपेड दरवाजे से टकरा गई।

हादसे में राम बेटी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending News