Etawah News: Authorized for election work in Naveen Mandi complex, traders submitted memorandum.
संवाददाता: महेश कुमार
इटावा: नवीन मंडी परिसर को जिला प्रशासन द्वारा 10 फरवरी से 11 मार्च तक के लिए चुनाव कार्य के लिए अधिकृत किया गया है जिसका व्यापारियों ने जमकर विरोध किया और एक ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित मंडी समिति सचिव प्रतिनिधि को सौंपा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान एवं नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप के नेतृत्व में नवीन मंडी परिसर में व्यापार करने वाले व्यापारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन मंडी सचिव प्रतिनिधि निरीक्षक शिव प्रसाद को सौंपा जिसके माध्यम से मांग की गई कि मंडी परिसर में चुनाव कार्य होने से व्यापार चौपट हो जाता है कि पूर्व की भांति चुनाव में जाने बाली पोलिंग पार्टियों के वाहन को नुमाइश मैदान से ही रवाना किया जाए।