संवाददाता आशीष कुमार
इटावा/जसवंतनगर : विधानसभा क्षेत्र के यलो गार्डन परिसर में केंद्रीय बजट 2026-27 पर एक विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ़ अन्नू गुप्ता, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया और राज बहादुर सिंह यादव थे।

“अपने संबोधन में इन नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के लिए विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊँचाई देने वाला है। उन्होंने इस बजट को राज्य को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं को ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया।
“बजट में हाई-स्पीड रेल, रेल विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे और उत्तर प्रदेश को लॉजिस्टिक हब बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, कृषि में एआई तकनीक, जीवन रक्षक दवाओं पर छूट, पर्यटन, रोजगार, युवा विकास और नई टेक्नोलॉजी पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।
“नेताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में देश विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है।
क्रम में जिला मंत्री राज कमल यादव, शिवाकांत चौबे, प्रशांत राय, अजय बिंदु यादव, अभिषेक शुक्ला उर्फ़ राम जी, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।