Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: भाजपा को उखाड़, सपा  को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील

जनवाद टाइम्स इटावा 9 February 2022
Etawah News: Appeal to uproot BJP, win SP with record votes

Etawah News: Appeal to uproot BJP, win SP with record votes

Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर/इटावा: हाईवे स्थित एम एस रिसोर्ट में समाजवादी पार्टी के समर्थको ने एक बड़ी माला पहनाकर शिवपाल सिंह यादव जी का स्वागत किया। सपा प्रसपा गठबंधन के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। उन्होंने लोगों से रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की है। उन्होंने वोटरों से भाजपा को उखाड़, सपा  को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील भी की।

शिवपाल सिंह यादव यहां क्षेत्र के मलाजनी, भतौरा, जगसौरा, सकौआ, मोहब्बतपुर, सिरहौल गांव भ्रमण के बाद हाईवे स्थित एम एस रिसॉर्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब किसानों मजदूरों सभी की कमर तोड़ दी है और दो बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया है। जीएसटी नोटबंदी से भी लोग परेशान हैं। अन्य प्रदेशों से भी ज्यादा मंहगी बिजली उत्तर प्रदेश में मिल रही है ऊपर से छापेमारी एफआईआर और जुर्माना हो रहा है इसलिए अब समाजवादी सरकार बनानी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक परिवार में एक बेटी एक बेटे को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए तथा ग्रेजुएट पास युवाओं को पांच लाख रुपए का लोन सर्टिफिकेट मिलते ही मिल जाना चाहिए ताकि बेरोजगारी ना हो। उन्होंने अपने मंत्रित्व काल की भी याद दिलाई और कहा कि उन्होंने तमाम नौकरियां दीं हैं। भाजपा तो दो करोड़ नौकरियां प्रतिवर्ष देने का वायदा कर भी मुकर गई।श्री यादव जी ने कहा हमने तो विकास कार्य मे सड़के, पुलिया, बिजली व्यवस्था एवं नौकरिया भी भरपूर दी है।

कार्यक्रम को पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने भी संबोधित किया तथा प्रसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयप्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व प्रधान मुकदम सिंह यादव, राम अवतार यादव, सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विद्याराम यादव, प्रदीप शाक्य बबलू आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अमरप्रताप यादव ने किया। विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू यादव व रघुनाथ यादव ने चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज :  समाजसेवी एडवोकेट नरेंद्र बहादुर ने किया  कंबल वितरण
Next: Agra News: स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260708-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260708-WA0004
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260708-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बेतिया नगर निगम में सार्वजनिक शौचालयों व अन्य सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 13 से 15 जुलाई तक होगी खुली बोली

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260708-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में त्रैमासिक एवं प्रथम टर्मिनल परीक्षा जारी

जनवाद टाइम्स 8 July 2026

Latest News

  • Bihar News: थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह
  • Bihar News: एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
  • Bihar News: बेतिया नगर निगम में सार्वजनिक शौचालयों व अन्य सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 13 से 15 जुलाई तक होगी खुली बोली
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में त्रैमासिक एवं प्रथम टर्मिनल परीक्षा जारी
  • आजमगढ़ न्यूज: बिजली के इंतजार में कंपोजिट स्कूल अनंतपुर, आईसीटी लैब के कंप्यूटर बने शोपीस
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.