Etawah News: प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, माहौल गरमाया

Etawah News: All the candidates put their strength in the election campaign

Etawah News: All the candidates put their strength in the election campaign

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: जैसै जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे ही प्रत्याशी भी दिनरात चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों की ओर से वोटरों को साधने की जुगत भी शुरू हो गई है। वोटरों को तरह-तरह के वादे किए जा रहे हैं। प्रत्याशियों के कार्यकर्ता दिन रात वोटरों के दरवाजों पर दस्तक दे रहे हैं और अपनी पार्टी व प्रत्याशी की खूबियां गिना कर वोट मांग रहे हैं

Etawah News: All the candidates put their strength in the election campaign

जनपद में 20 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होना है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए है और सभी प्रत्याशियों ने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले कस्बों में अपने कार्यालय भी बना लिए है। प्रत्याशी तो अपने अपने चुनाव प्रचार में दिन रात जुटे हुए है। वहीं कार्यालयों पर चाय पानी के साथ साथ ख़ाने का इंतजाम भी लगातार चल रहा है। जबकि चुनाव प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं के लिए कारों का इंतजाम भी लगातार हो रहा है।

क्षेत्र में मुख़्यता भाजपा, सपा व बसपा प्रत्याशियों द्वारा बकायदा चाय, ख़ाना व प्रचार कार के लिए डीजल, पैट्रोल का इंतजाम भी किया जा रहा है। वहीं प्रत्याशी भी वोटरों को लुभाने के लिए लगातार प्रचार में लगे हुए है। लेकिन जिले के मतदाता इस बार विकास व क्षेत्रीय मुद्दों पर वोट देने की बात कह रहे हैं। मतदाता इस बार बिना किसी वादे में आए खुद से सभी प्रत्याशियों का आकलन कर वोट की चोट देना चाहता है।

 

Trending News