Etawah News: ऑल इंडिया ओलमा व मशाईख बोर्ड में स्थानीय शाखा की कार्यकारिणी गठित।

Etawah News: : Local branch executive constituted in All India Olma and Mashaikh Board.

Etawah News: : Local branch executive constituted in All India Olma and Mashaikh Board.

Share News

आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगर: ऑल इंडिया ओलमा व मशाईख बोर्ड में स्थानीय शाखा की कार्यकारिणी गठित हुई जिसमें नाजिम खान अध्यक्ष व नसीम सिद्दीकी महासचिव चुने गए। दीन दुखियों की खिदमत करने वाली आल ए रसूल सैय्यद मुहम्मद अशरफ़ साहब की तंजीम आल इंडिया ओलमा व मशाईख बोर्ड शाखा इटावा के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद अन्य पदाधिकारियों के साथ नगर की प्रमुख दरगाह भोलन शाह रहमतुल्लाह अलेह पर दोपहर के समय पहुंचे जहां बुजुर्गों की तंजीम व साए में नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी चुने गए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप कर इस आशय के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में नाज़िम खान को नगर अध्यक्ष व नसीम सिद्दीकी अत्तारी को नगर महासचिव चुना गया। जबकि इमरान फारुकी उपाध्यक्ष, निज़ाकत चिश्ती सचिव, नूर आलम खजांची, निशाद खान कार्यकारिणी सदस्य एवं अब्दुल हक अशरफी को मीडिया प्रभारी चुना गया है। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी मुहम्मद अज़ीम मुअज़्जम, जिला खजांची मुमताज़ अहमद, जिला सचिव शेख आफताब भाई, हाफ़िज़ फैज़ान चिश्ती, चांद भाई, शाहफेज़ भाई इत्यादि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Trending News