Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अखिलेश-डिंपल ने शिवपाल यादव के घर जाकर लिया आशीर्वाद, बहू डिंपल को जिताने की रणनीति हुई तैयार

जनवाद टाइम्स इटावा 17 November 2022
Etawah News: Akhilesh-Dimple went to Shivpal Yadav's house and took blessings, strategy prepared to win daughter-in-law Dimple

Etawah News: Akhilesh-Dimple went to Shivpal Yadav's house and took blessings, strategy prepared to win daughter-in-law Dimple

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा/सैफई: बहू डिंपल को सर्मथन देने के ऐलान बाद गुरुवार को प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सैफई आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुलायम सिंह के भाई अभयराम भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में मैनपुरी सपा प्रत्याशी बहू डिंपल को जिताने के लिए राजनीति बनाई गयी। दरअसल, मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए शिवपाल यादव ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। शिवपाल ने साफ कर दिया कि डिंपल यादव हमारी बहू हैं। उनके लिए सभी को मेहनत करनी है। उनके लिए हम सभी को मिलकर लगना है।
इसके बाद शिवपाल यादव ने इस मुलाकात पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- जिस बाग को सींचा हो खुद नेता जी ने…उस बाग को अब हम सीचेंगे अपने खून पसीने से। अखिलेश के बाद शिवपाल के बयान से संकेत निकाले जा रहे हैं कि चाचा-भतीजे के बीच चल रही खटास कम हुई है।

शिवपाल की नाराजगी दूर करने की कोशिश?
मुलायम सिंह के निधन से खाली सीट मैनपुरी पर 5 दिसंबर को वोटिंग है। डिंपल के नामांकन के बाद से लगातार शिवपाल की नाराजगी की खबरें आ रहीं थीं। इस मुलाकात को शिवपाल की नाराजगी दूर करने से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि, डिंपल के नामांकन में पूरा यादव परिवार शामिल हुआ था, जबकि चाचा शिवपाल नहीं पहुंचे थे। एक वजह यह भी रही है कि एक वक्त पर शिवपाल को इस सीट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। फिर यह खबर आई कि शिवपाल ने बेटे आदित्य के लिए यह सीट मांगी थी। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई।
डिंपल के उतरने के बाद से एक भी बार शिवपाल ने सार्वजनिक तौर कोई बयान नहीं दिया। बल्कि बुधवार को शिवपाल यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और निर्णय लिया की बहू डिंपल को चुनाव जिताना है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद चाचा-भतीजे के बीच चल रही तकरार थम जाए।

स्टार प्रचारकों में भी शिवपाल का नाम
तीन दिन पहले मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी थी। इसमें शिवपाल यादव भी स्टार प्रचारक के तौर पर शामिल किए गए हैं। लेकिन शिवपाल प्रचार के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, इस मुलाकात के बाद अब शिवपाल के सुर बदल सकते हैं।

Post navigation

Previous: Etawah News: गड्ढा मुक्त अभियान को पलीता लगाते विभागीय अधिकारी व ठेकेदार
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज गरीबों के हक पर डाका डाल रहे मामपुर के दबंग कोटेदार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.