Etawah News : कोरोना मरीज मिलने के बाद आज जिला प्रशासन ने जिले की सभी सीमाओं में बड़ाई चौकसी

IMG_20200413_202935
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया इटावा : आज दिनांक 13.04.2020 को कोरोना वायरस के चलते संपूर्ण लॉक डाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में जनपद इटावा पुलिस

IMG 20200413 202935

द्वारा लॉक डाउन के पालनार्थ संपूर्ण जनपद में चेकप्वाइंट पर लोगों की चैकिंग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए पूर्ण तरीके से लॉक डाउन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

IMG 20200413 202919

जिसके चलते लॉकडाउन के बीच पुलिस ने लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें हमेशा मास्क पहने रहने की सलाह दी। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को मास्क भी बांटे। प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला ने क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर मास्क का वितरण किया। उन्होंने क्षेत्र के नगला

IMG 20200413 203229

रामसुदंर गांव मे पहुॅचकर बुजुर्ग महिला व पुरूषों को मास्क दिए। इसके साथ ही गांव के सभी लोगों से लॉकडाउन का पूरी तरह से पालने करने व सोशल डिस्टेंश बनाकर रखने को कहा। इस मौके पर एसआई देवीचरन शाहू, सिपाही आकाक्षां, कांति मौजूद रहे।

Trending News