Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: प्रशासन चला गांव की ओर योजना के अंतर्गत आयोजित शिविर में कई समस्यास्यो का किया निस्तारण।

जनवाद टाइम्स 20 November 2020
FB_IMG_1605852997856
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: ‘अभियान संकल्प’ प्रशासन चला गांव की ओर योजना के तहत ग्राम पंचायत राहिन में नोडल अधिकारी / नायब तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में जनता की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में आज मनरेगा योजना के तहत कई लाभार्थियों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराए गए।तो वहीं बृद्धावस्था,विधवा,दिव्यांग पेंशन के फार्म ,नए राशन कार्ड आदि के अलावा कई विरासत के मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।शिविर में श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जाने का कार्य किया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान संकल्प के तहत ग्रामीणों को उनके गांव में ही उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।

Etawah News: Administration chalked out many problems in the camp organized under the scheme towards the village.

इसी क्रम आज इस गांव में आयोजित शिविर में आधा दर्जन विरासत के मामलों के निस्तारण के साथ आठ लोगों को जॉब कार्ड बनाकर दिए गए।राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं उपरोक्त समस्त पेंशन योजनाओं के आवेदको के ऑन लाइन फार्म भरवाए जाने के साथ आय एवं जाति के प्रमाणपत्रों के भी ऑनलाइन आवेदन फीड किये गए है।इसी प्रकार अन्य रसद,कृषि आदि विभागों से संबधित समस्याओं के निस्तारण भी कराया गया है।ग्राम प्रधान वीपी राजन शिविर में नोडल अधिकारी/ नायब तहसीलदार , खाद एवं रसद विभाग अशोक कुमार दुवे, लेखपालराहुल प्रताप सिंह ,ग्राम सचिव सुशील कुमार, कृषि विभाग से पुनीत कुमार , समाज कल्याण विभाग से राम कृपाल , जनसेवा केंद्र प्रभारी शिवम यादव,राजीव कुमार रोजगार सेवक, शिक्षा मित्र धर्मेंद कुमार आदि लोग उपस्थिति रहे।

 

Post navigation

Previous: Azamgarh News: फेसबुक पर महिला के नाम से फर्ज़ी आईडी बना कर जाल में फंसाने का आरोपी गिरफ्तार
Next: Meerut News: ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान। जनता को दिए सुरक्षा के निर्देश।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.