Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी ने बच्चों को पुरस्कृत कर मनाया कलाम साहब का जन्मदिन

जनवाद टाइम्स 15 October 2020
IMG_20201015_123907
Share News
       

 

संवाददाता महेश कुमार
इटावा: इतिहास में 15 अक्टूबर का दिन भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को फौलादी और अभेद बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व वाले मृदुभाषी कलाम की रहनुमाई में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने सबसे घातक और मारक हथियार प्रणालियों का देश में ही विकास किया. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंति के जन्मदिन को दुनिया में वर्ल्ड स्टूडेंट डे के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी ने साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

Etawah News: Abdul Kalam Welfare Society honored Kalam Saheb's birthday by awarding children

इस अवसर पर जूनियर स्तर के बच्चों ने 500 शब्दों का अनुच्छेद लेखन किया। बहुजन समाज पार्टी के वीरू भदौरिया ने डॉ. कलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अनुकरणीय बताया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जी के जीवन पर प्रकाश डालकर लोगों को उनके संघर्ष के बारे में बताया, वहीं वसीम चौधरी जी ने बच्चो से अच्छी शिक्षा को ग्रहण करने को कहा एवं आपसी भाईचारे को बनाये रखने पर जोर दिया, सुनील यादव जी ने बच्चो को अपने भारत देश की महानता और लोकतंत्र की ताकत के बारे में बताया ।

वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में डॉ. कलाम का जन्मदिन मनाया गया। पुरस्कार समारोह में डॉ. कलाम के जीवन पर आधारित साहित्य की प्रदर्शनी भी लगाई गई तथा प्रोेजेक्टर के माध्यम से उनके लेक्चर सुनवाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में प्रसपा से सुनील यादव , बसपा से वीरू भदौरिया, आप से ऋचा कुशवाहा एवं इक़रार व वसीम चौधरी जी सम्मिलित हुए।

Post navigation

Previous: Pratapgarh News: मिशन गायक कुल्दीप अल्वेला जी के साथ बीरेंद्र सूर्या ने धम्मदीक्षा के शुभ अवसर पर समाज को जगरूप किया   
Next: Etawah News: कानपुर मंडल के कमिश्नर राज शेखर जनपद के दौरे पर आज इटावा पहुचे।

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.33 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • बिहार न्यूज़: पुलिस अधीक्षक ने योगापट्टी थाना का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.