Etawah News: Aam Aadmi Party is full of door to door campaign
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: आम आदमी पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की गारंटी योजनाओं को पहुचाने के बाद अब शहर क्षेत्र में भी तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिसके लिए डोर टू डोर प्रचार अभियान से भरी हुंकार, हर तरफ पार्टी को जन समर्थन प्राप्त हो रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी वैचुअल मीटिंग के माध्यम से यूपी के सभी प्रत्याशियों के लिये अपने काम के आधार पर एक मौका माँग रहे हैं।

आम आदमी पार्टी 300 यूनिट बिजली फ्री, पुराने बिजली बिल मांफ और 24 घंटे बिजली की उपलब्धता गारंटी के साथ लोगों के बीच में जा रहे हैं। महिलाओं के लिये प्रदेश में बस यात्रा फ्री करने, सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने, हर वर्ष 10 लाख युवाओं को नौकरी की गारंटी देने व रोज़गार न मिलने तक 5000 रुपये बेरोज़गारी भत्ता की गारंटी, हर महिला को 1000 रुपये पारिवारिक खर्चे के लिये देने की गारंटी देने, शिक्षामित्रों को सरकारी नौकरी में नियमित करने की गारंटी, बी एड व बीटीसी की वर्तमान फीस को आधा करने की गारंटी, यूपी के गाँव में ग्राम क्लीनिक व शहरों में मोहल्ला क्लीनिक बनाने की गारंटी, सरकारी स्कूलों की दशा अच्छी करने की गारंटी, फुटपाथ पर काम करने वाले बेंडर को 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस करने, पत्रकारों का 10 लाख रुपये का बीमा करने वकीलों और किसानों को विशेष सुविधायें देने की गारंटी के साथ आम आदमी पार्टी ने अपनी ताल शहरी इलाकों में भी ठोक दी है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ० शिवप्रताप सिंह राजपूत के लिये कांशीराम कॉलोनी, जिला कलेक्ट्रेट सहित शहर के विभिन इलाकों में वोट मांगें और जनसमर्थन प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता इक़रार अहमद,जिला महासचिव ऋचा कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष ब्रजेन्द्र जैन, जिला सचिव हेमन्त कुमार, महिला उपाध्यक्ष अंजना दोहरे, कैपेन मैनेजर मनोज यादव,युवा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर रहे।