Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: जनपद में नही हो रहा आधारकार्ड संशोधन,  जनमानस परेशान

जनवाद टाइम्स 9 October 2020
Etawah News: Aadhar card amendment not happening district
Share News
       

संवाददाता गुलशन कुमार इटावा: सरकार द्वारा जारी हर योजना का लाभ लेने के लिए लागू की गई आधार कार्ड की अनिवार्यता से आम लोगों के साथ विद्यार्थियों की भी परेशानियां बढ़ा दी हैं। हालत यह है कि मुख्य डाकघर में महीनों से चक्कर लगा रहे लोगों के भी आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं जबकि टोकन छह अक्टूबर को ही वितरित कर दिए गए थे। हालत यह है कि रोजाना लंबी लाइनें लग रही हैं जिसके कारण कोरोना काल में शारीरिक दूरी के नियम भी टूट रहे हैं, जनपद में आधार कार्ड न बनने से छात्र छात्राएं परेशान हैं। छात्रवृत्ति व अन्य फार्मो में आधारकार्ड लगाए जाने की जरुरत पड़ती है लेकिन आधार कार्ड बनवाए जाने के लिए छात्र छात्राओं को भटकना पड़ रहा है। इन लोगों ने आधारकार्ड बनाए जाने की व्यवस्था किए जाने तथा छात्रवृत्ति फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की मांग की है। इस मामले में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें कहा गया है कि आधारकार्ड बनाए जाने की सही व्यवस्था की जाए और आधारकार्ड बनने में होने वाली परेशानी को देखते हुए फार्म भरने के लिए कुछ समय भी बढ़ाया जाए। ज्ञापन देने वालों में मालती यादव,  संजू यादव,  शालू,  अतुल कुमार,  बंटू कुमार, आरती, रोशनी,  नन्दलाल व गुलशन कुमार शामिल हैं।

Etawah News: Aadhar card amendment not happening district

इस कार्य से जुड़े हुए जनपद के समस्त आधार ऑपरेटर के लिए अपने अपने परिवार का भरण पोषण की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। आधार कार्ड से मोबाइल लिंक होना भी बड़ी समस्या है। स्टेट बैंक आफ इंडिया में आधार सेंटर के आपरेटर शिव कुमार ले बताया कि वे सात महीने से बेरोजगार हैं। उनके परिवार के सामने इस समय विषम परिस्थितियां आ रहीं है। ग्राम बलियापुर निवासी सौरभ यादव ने बताया कि आधार कार्ड का काम बंद होने से वे परेशान हैं। उन्हें अपने बाज़ीफ़ा का फार्म करना है परंतु आधार कार्ड में मोबाइल लिंक नहीं है।

Post navigation

Previous: Etawah News: अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात युवक का शव मिला
Next: Vaishali news: महुँआ से डाँ,रविनद्र यादव को रालोसपा ने बनाया अपना उम्मीदवार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.