Etawah News: बलरई थाने की दो महिला कॉन्स्टेबल सहित कुल 4 कोरोना संक्रमित मिले

IMG_20210515_211616
Share News

संवाददाता आशीष कुमार
इटावा/जसवंतनगर: लॉक डाउन से आम जनमानस भले ही परेशान है, मगर कोरोना संक्रमण की गति पर काफी लगाम लग है। जिले भर में शनिवार को जो संक्रमितों की लिस्ट आयी है , उसमें केवल 44 लोग हैं, जसवंतनगर इलाके में मात्र 4 केस निकले, निकले इन 4 केसों में नगर का तो कोई नही है , चारों ग्रामीण इलाकों के है। इनमे दो बलरई पुलिस थाने की महिला कॉन्स्टेबल हैं। एक व्यक्ति नगला बिहारी का पॉजिटिव निकला है।

क्षेत्र के महामई गांव में संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा , इस गांव की 45 वर्षीया महिला और संक्रमित पाई गई। इस गांव में कोरोना ने पिछले 10 दिनों में जबरदस्त कहर ढाया है। सूत्रों के अनुसार जसवंतनगर क्षेत्र के इस गांव में अब तक सर्वाधिक 29 लोग कोरोना की चपेट में आये हैं। तीन की मौत भी हो चुकी है। जसवंतनगर सीएचसी प्रभारी डॉ सुशील कुमार ने बताया है कि टेस्टिंग एंटीजिंन टेस्ट बराबर हो रहे हैं और किट्स की कोई कमी नही है। साथ ही वैक्सीन भी बराबर उपलब्ध है।

Trending News