Etawah News: हाईवे पर कार का अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी

PicsArt_05-16-08.19.46
Share News

आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगर: हाईवे पर फर्राटे से दौड़ रही एक कार का अचानक टायर फट जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार औरैया जिले के दो युवक घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार दोपहर बाद औरैया जिले की एक हुंडई सफेद रंग की कार हाईवे पर तेज गति से जा रही थी जैसे ही वह खेड़ा धौलपुर ओवर ब्रिज पर पहुंची कि अचानक उसका एक टायर फट गया और और कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

दुर्घटना के बाद कार ऑटो लॉक हो गई इस कारण राहगीरों ने कार के शीशे तोड़कर उसमें सवार दोनों घायलों को निकाला। घटना की सूचना पाकर जौनई चौकी प्रभारी एसआई सुबोध सहाय तत्काल पहुंचे और दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज करवाया। घायलों ने अपने नाम कासिफ पुत्र शहाबुद्दीन व ओशीन पुत्र ताहिर निवासीगण औरैया बताए हैं।

Trending News