Etawah News: अज्ञात वाहन की टक्कर से 50वर्षीय महिला की मौत

IMG-20220805-WA0063
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर (इटावा): थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे पर नगला खुशहाली गांव की एक महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। शव की शिनाख्त उक्त गांव निवासी अखिलेश कुमार ने अपनी पत्नी गीता देवी (50 वर्ष) के रूप में की।

बताया गया है कि गीता देवी साल भर पूर्व हुई एक दुर्घटना के बाद से ही शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान रहती थी। रात में करीब 2 बजे जब घर में न होने की जानकारी हुई तो इनकी खोज की गई लेकिन कहीं भी नहीं पता नहीं चल सका था। सुबह हाईवे पर जमुना बाग के निकट एक ढाबे के सामने इनका शव मिला और पुलिस को सूचना दी गई तो घटनास्थल पर पहुंचे एस आई सनत कुमार ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है। बताते हैं कि मृतका ने अपने पति के साथ कई वर्षों पूर्व सिख धर्म अपना लिया था और कहीं गुरुद्वारे में रहकर ही सेवा करते रहे है कुछ समय पूर्व ही गांव में लौट कर आए थे। इन दोनों की कोई भी संतान नहीं हुई वह मेहनत मजदूरी कर अपना गुजर-बसर कर रहे थे।

You may have missed