Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: शस्त्र विक्रेता की दुकान से अवैध 16 अदद कंपनी मेड शस्त्र बरामद किए

जनवाद टाइम्स 10 May 2021
FB_IMG_1620658685652
Share News
       

दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में अपराध व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ बृजेश कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस टीम द्वारा शस्त्र विक्रेता की दुकान पर अवैध रूप से रखे 16 अदद कंपनी मेड शस्त्रों को कब्जे मे लिया। जनपद इटावा मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद इटावा में प्रत्येक थानावार शस्त्रों के शत प्रतिशत जमा करवाने का अभियान चलाया गया था जिसके क्रम मे थाना बकेवर पर भी शस्त्र जमा करवाने की कार्यवाही की गई थी |

कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि कस्बा लखना मे माहेश्वरी मुहाल मे स्थित शस्त्र विक्रेता “ मैसर्स पान कुंवर चौहान ” की दुकान जो वर्ष 2014 से बंद है और उनकी दुकान मे काफी मात्रा मे लाइसेंसी शस्त्र जमा है संभवतः दुकान मे कुछ शस्त्र ऐसे भी है जिनका कोई रिकार्ड नहीं है | इस सूचना पर जिलाधिकारी इटावा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के आदेशानुसार उपजिलाधिकारी भरथना के द्वारा तहसीलदार भरथना व क्षेत्राधिकारी भरथना की टीम गठित कर दुकान खुलवा कर जांच की कार्यवाही की गई तो ज्ञात हुआ दुकान का लाइसेंस नवीनीकरण भी नहीं करवाया गया है और दुकान के अनुज्ञापी की मृत्यु भी हो चुकी है इस दशा मे उक्त दुकान पर शस्त्र रखे जाना विधिसंगत नहीं है और आम सुरक्षा की दृष्टि से भी सही नही है ।

जब दुकान पर मौजूद शस्त्र जमा रजिस्टर को देखा गया तो उसमे कुल 15 शस्त्र ऐसे थे जो वर्ष 2002 से 2014 के मध्य दुकान पर जमा हुए लेकिन वापिस नहीं गए । तब रजिस्टर विवरण के अनुसार मौजूदा शस्त्रों का मिला किया तो मौके पर कुल 16 शस्त्र मिले ,एक दोनाली बंदूक का विवरण रजिस्टर मे नहीं मिला जो कि अवैध रूप से दुकान मे मिली | दुकान मे मौजूद कुल 16 शस्त्रों को कब्जे मे लिया गया और सभी शस्त्रों को थाना बकेवर इटावा के माल खाने मे रखवाया गया है दुकान से प्राप्त शस्त्रों के संबंध मे शस्त्र रजिस्टर से मिलान कर अग्रिम कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी |

बरामदगीः-
1- 14 अदद 12 बोर इकनाली बंदूक
2- 02 अदद 12 बोर दुनाली बंदूक

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों को सतत किया जा रहा जागरूक।
Next: Ambedkernager News: कोरोना वायरस को मात देने में जुटीं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती साधना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0023
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0030
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 26 June 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग
  • Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व
  • Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार
  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.