Etawah News:  सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 07 अभियुक्तों को 16050 रुपए सहित गिरफ्तार किया गया ।

Etawah News: 07 accused, who were gambling in public place, were arrested including 16050 rupees.
Share News
संवाददाता दिलीप कुमार 
इटावा: त्यौहारों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा जुआ/ सट्टा के विरूद्ध दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 07 अभियुक्तों को 16050 रुपए सहित गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 14.11.2020 की रात्रि को थाना बकेवर पुलिस द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर गस्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा पुलिस टीम को कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम मुकुटपुर स्थित धर्म सिंह के मकान के पास पहुचकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दबिश देकर 07 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. राजाराम शाक्य पुत्र मान सिंह शाक्य निवासी ग्राम मुकुटपुर थाना बकेवर ।
2. बृजबिहारी शाक्य पुत्र मेवाराम शाक्य निवासी ग्राम मुकुटपुर थाना बकेवर।
3. ओमनारायण शाक्य पुत्र रघुवीर सिहं निवासी ग्राम मुकुटपुर थाना बकेवर।
4. धनश्याम उर्फ पिन्टू पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम मुकुटपुर थाना बकेवर।
5. हनुमंत सिंह पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम मुकुटपुर थाना बकेवर।
6. मनोज कुमार पुत्र श्री भीकम सिहं निवासी ग्राम मुकुटपुर थाना बकेवर।
7. मृदुल कुमार पुत्र स्व0 धर्म सिंह निवासी ग्राम मुकुटपुर थाना बकेवर।

Trending News