Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अन्र्तजनपदीय गौ तस्कर गिरोह के 06 अभियुक्तों को 21 जिन्दा गाय सहित किया गया गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स 28 November 2020
FB_IMG_1606557036817
Share News
       

संवाददाता गुलशन कुमार

इटावा: जनपद में अपराध, अपराधियों एवं प्रतिबन्धित वस्तुओं के तस्कारी की रोकथाम के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस टीम द्वारा अन्र्तजनपदीय गौ तस्कर गिरोह के 06 अभियुक्तों को 21 जिन्दा गाय सहित गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 27/28.11.2020 की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों गतिविधियों की रोकथाम तथा तथा प्रतिबन्धित वस्तुओं की तस्कारी की रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया था जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में निकलकर सम्पूर्ण जनपद में सघनता से चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अहेरीपुर चैकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थाना बकेवर पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ अज्ञात लोग अहेरीपुर सेे निवाडी कला की ओर जाने वाले रास्ते पर बम्बा के पास खेत में बहुत सारी गायों के साथ खडे हुए है जो किसी वाहन में गायों को लादकर अन्यत्र स्थान पर पर गौवध कराने के उद्देश्य से गौ तस्करी करने जा रहे है। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक थाना पुलिस टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर देख गया तो 06 व्यक्ति भारी संख्या में गायों के साथ खडे हुए है तथा पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करके मौके से 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से ही कुल 21 गायों को भी बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग यह गाय राजस्थान से लेकर यहां आये है तथा हम लोगों ने कुछ गाय यहीं से पकडकर अपनी गायों में मिला ली है। जिन सभी को हम लोग रात में किसी वाहन आदि में लौड करके अन्य स्थान में ले जाना चाहते थे तथा हम लोग विभिन्न स्थानों से गाय एकत्रित करके जनपद मुरादाबाद, सम्भल आदि में ले जाकर गौवध करकर बिक्री कर धन अर्जित करने का काम करते है।
अभियुक्तों द्वारा किये गये कृत्य तथा उनके कब्जे से बरामद हुए गाय के सम्बन्ध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 607/20 धारा 3,5क,8 गौबध निवारण अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. विजय सिंह पुत्र हजारी नि0 कलम का कुआ थाना आनन्तपुरा जिला कोटा राजस्थान
2. सोनू पुत्र विजय सिहं नि0 कलम का कुआ धाना आनन्तपुरा जिला कोटा राजस्थान
3. नारू पुत्र फोजीलाल नि0 कलम का कुआ थाना आनन्तपुरा जिला कोटा राजस्थान
4. अमर सिंह पुत्र दुर्गा सिंह नि0 मौ0 पटेलनगर थाना प्रतापनगर भीलवाड़ा जनपद भीलवाड़ा राजस्थान
5. नर सिंह पुत्र बिहारी नि0 मौ0 पटेलनगर थाना प्रतापनगर भीलबाडा जनपद भोलबाडा राजस्थान
6. मौ0 अशरफ पत्र बन्ने नि मा0 कोट थाना नखाशा जनपद सम्भल उ0प्र0

Post navigation

Previous: Lucknow News: संविधान दिवस के अवसर पर संविधान ‘‘प्रस्तावना पाठ’ कार्यक्रम आयोजित
Next: Etawah News: कछुआ तस्करी के अन्तर्जनपदीय गिरोह के 05 सदस्यों को 2583 कछुए, 30 किग्रा कछुआ कैल्पी, 01 ट्रक, 01 ओमनी वेन एवं अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया गया ।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.