Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: इटावा पुलिस थाना लवेदी क्षेत्र में मिले पुलिस आरक्षी के शव(हत्या) की गुत्थी को सुलझाकर 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 19 October 2020
Etawah News: 05 convicts arrested after solving the body of the murder (murder) of a police constable found in the Etawah police station Lavedi area
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया

इटावा: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा तथा क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृृत्व में एसओजी इटावा व थाना लवेदी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 08.10.2020 को थाना लवेदी क्षेत्र में मिले थाना रामजन्मभूमि पर तैनात पुलिस आरक्षी के शव की गुत्थी को सुलझाते कर घटना का सफल अनावरण करते हुए 05 अभियुक्तों को आला कत्ल तथा मृतक के कपडे एवं अवैध असलाह सहित किया गया गिरफ्तार।

Etawah News: 05 convicts arrested after solving the body of the murder (murder) of a police constable found in the Etawah police station Lavedi area

दिनांक 08.10.2020 को थाना लवेदी क्षेत्रान्तर्गत मानिकपुर से भादौपुर वाले रास्ते पर दादौरा नहर के पास एक अज्ञात शव के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी सूचना के आधार पर उच्चाधिकारियों तथा थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तथा शव की शिनाख्त हेतु सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रयास किये जा रहे थे। जिस क्रम में शव की शिनाख्त थाना राम जन्मभूमि जनपद अयोध्या पुलिस द्वारा थाना राम जन्मभूमि पर तैनात आरक्षी योगेश चैहान पुत्र मुकेश चैहान नि0 बालाजीपुरम जनपद मथुरा के रूप में की गयी। जिसकी गुमशुदगी उनके भाई सुनील चैहान द्वारा दिनांक 09.10.2020 को थाना रामजन्मभूमि पर दर्ज कराई गयी थी।

थाना लवेदी क्षेत्र में बरामद हुए शव तथा उसकी शिनाख्त वादी मुतक के भाई सुनील चैहान की तहरीर के आधार पर उक्त घटना के अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में एसओजी इटावा व थाना लवेदी से 02 टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों द्वारा विभिन्न इलैक्ट्राॅनिक व मैनुअल साक्ष्यों को एकत्रित करते हुए कार्यवाही प्रारम्भ की गयी थी। जिसमें कुल 06 अभियुक्तों का घटना में संलिप्त होना पाया गया था। जिस क्रम आज दिनांक 19.10.2020 को घटना कारित करने वाले 03 सगी बहनों सहित कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, आलाकत्ल नाॅनचाॅक तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्टि कार बरामद हुई तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक के जले हुए कपडे, जूते, पुलिस का आईकार्ड व आधार कार्ड भी पुलिस टीम द्वारा बरामद किये गये है।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से की गयी पूछताछ में बताया गया कि मृतक योगेश तथा अभियुक्ता मंदाकिनी उर्फ संगीता दोनों की थाना रामजन्मभूमि जनपद अयोध्या में आरक्षी पद पर तैनात थे तथा दोनों ही आपस में बात करते थे तथा महिला आरक्षी संगीता योगेश से शादी करना चाहती थी परन्तु योगेश द्वारा शादी करने से मना कर दिया गया था। मंदाकिनी द्वारा योगेश के सम्बन्ध जनपद मथुरा में तैनात अपनी बडी बहन हेडकाॅस्टेबिल मीना देवी व गाॅव में रह रही बडी बहन ममता को बताया कि वह योगेश से प्यार करती है तथा वह शादी करना चाहती है परन्तु योगेश शादी करने से मना कर रहा है। अभियुक्ता मीना तथा ममता द्वारा मृतक योगेश को कई बार फोन पर वार्ता शादी हेतु राजी करने का प्रयास किया गया परन्तु योगेश के मना करने पर सभी लोगों ने योगेश की हत्या करने के लिये अभियुक्ता मीना द्वारा अपनी बहन ममता व उसके प्रेमी व उसके अन्य 02 साथियों को 01 लाख रूपये का प्रलोभन देकर हत्या की योजना बनाई तथा जिसके लिये एडवान्स के रूप में घटना से पूर्व 10000/- दे दिये थे।

 

जिसके क्रम में योजनाबृद्व तरीके से दिनांक 07.10.2020 को योगेश व अभियुक्ता मंदाकिनी दोनों ही अवकाश लेकर जनपद अयोध्या से एक साथ रवाना हुए तथा बस के माध्यम से इटावा बस स्टैण्ड पहुंचे तथा अभियुुक्ता मीना अपने साथियों के साथ मथुरा से स्विफ्ट कार से इटावा आयी एवं अभियुक्त ममता भी गाॅव से इटावा आयी तथा मृतक को सवारी के बहाने अपनी कार में बिठा लिया। जिसके उपरान्त मानिकपुर मोड की ओर ले जाते समय गाडी में ही लौहे की राॅड व नाॅनचाॅक से गला दबाकर व सिर पर वार करके हत्या कर दी तथा मृतक के कपडे उताकर सूखे पडे बम्बे में फेंक दिया तथा चेहरे पर पहचान छिपाने के उद्देश्य से हारपिक (टाॅयलेट क्लीनर) डाल दिया था तथा आगे जाकर कपडे व अन्य सामान जलाकर मिट्टी में दबा दिया था तथा घटना कारित करने के उपरान्त सभी अभियुक्तगण वापस मथुरा चले गये थे।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

  1. मंदाकिनी उर्फ संगीता (महिला आरक्षी)पुत्री सुल्तान सिंह निवासी बहादुरधार थाना लवेदी जनपद इटावा
  2. मीना देवी ( महिला मुख्य आरक्षी) पत्नी रमेश चंद पुत्री सुल्तान सिंह निवासी बहादुरघार थाना लवेदी जनपद इटावा
  3. ममता उर्फ तमशा पुत्री सुल्तान सिंह निवासी बहादुरधार थाना लवेदी जनपद इटावा
  4. विनोद शर्मा पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह निवासी ग्राम दूधाधारी थाना जमुनापार जनपद मथुरा
  5. महेश चौधरी पुत्र स्व0 सौदान सिंह निवासी उपरोक्त

Post navigation

Previous: Etawah News: सड़क हादसे में महिला की मौत
Next: 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती : सरकार ने मानी गलती, अधिक मेरिट की जगह कम मेरिट वालों का हुआ चयन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260624-WA0026
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News आगरा की खुशी सबलोक ने रचा इतिहास: CBSE 12वीं में 99.4% के साथ देश में चौथा स्थान, CUET में भी टॉप-5 में जगह

जनवाद टाइम्स 25 June 2026
IMG-20260624-WA0044
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में कलाकारों और पत्रकारों का बनेगा डिजिटल परिचय कोश, संस्कार भारती की पहल

जनवाद टाइम्स 25 June 2026
IMG-20260624-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर के कबीर मठ आश्रम में कबीर जयंती की तैयारी बैठक, 29 जून को होगा भव्य आयोजन

जनवाद टाइम्स 24 June 2026
IMG-20260624-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: BiharNews *नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत बेतिया में क्विज, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित।* संवाददाता मोहन सिंह बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ के अंतर्गत “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत बेतिया के सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज (प्रश्नोत्तरी), निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। ​यह आयोजन 24 जून 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से राज इंटर कॉलेज, बेतिया के परिसर में संपन्न हुआ। ​इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई प्रमुख विद्यालयों के कुल 75 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ​भाग लेने वाले मुख्य विद्यालय: ​राज इंटर कॉलेज, बेतिया ​एस एस गर्ल्स हाई स्कूल, बेतिया ​केदार पांडेय हाई स्कूल, बेतिया ​+2 विपिन हाई स्कूल, बेतिया ​उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरवत परसाइन ​उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरवत सेना ​उच्च माध्यमिक विद्यालय, बानू छपरा ​गवर्नमेंट उत्क्रमित हाई स्कूल, सिंघाछापर ​उच्च माध्यमिक विद्यालय, पूर्वी करगहिया ​यू.एच.एस. (UHS) पिपरा पकड़ी ​गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय, चनपटिया ​मुख्य उद्देश्य: इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ, विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

जनवाद टाइम्स 24 June 2026

Latest News

  • Agra News आगरा की खुशी सबलोक ने रचा इतिहास: CBSE 12वीं में 99.4% के साथ देश में चौथा स्थान, CUET में भी टॉप-5 में जगह
  • Agra News :आगरा में कलाकारों और पत्रकारों का बनेगा डिजिटल परिचय कोश, संस्कार भारती की पहल
  • Bihar News: राजापाकर के कबीर मठ आश्रम में कबीर जयंती की तैयारी बैठक, 29 जून को होगा भव्य आयोजन
  • Bihar News: BiharNews *नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत बेतिया में क्विज, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित।* संवाददाता मोहन सिंह बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ के अंतर्गत “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत बेतिया के सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज (प्रश्नोत्तरी), निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। ​यह आयोजन 24 जून 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से राज इंटर कॉलेज, बेतिया के परिसर में संपन्न हुआ। ​इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई प्रमुख विद्यालयों के कुल 75 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ​भाग लेने वाले मुख्य विद्यालय: ​राज इंटर कॉलेज, बेतिया ​एस एस गर्ल्स हाई स्कूल, बेतिया ​केदार पांडेय हाई स्कूल, बेतिया ​+2 विपिन हाई स्कूल, बेतिया ​उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरवत परसाइन ​उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरवत सेना ​उच्च माध्यमिक विद्यालय, बानू छपरा ​गवर्नमेंट उत्क्रमित हाई स्कूल, सिंघाछापर ​उच्च माध्यमिक विद्यालय, पूर्वी करगहिया ​यू.एच.एस. (UHS) पिपरा पकड़ी ​गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय, चनपटिया ​मुख्य उद्देश्य: इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ, विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
  • बेतिया: छावनी ओवरब्रिज के नीचे बनेंगे तीन आधुनिक शौचालय-मूत्रालय, 47 लाख रुपये से होगा निर्माण
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.