Etawah News: इटावा पुलिस द्वारा चोरी/लूट की घटना करने वाले गिरोह के पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

20201010_150937
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा चोरी व लूट की घटना कारित करने वाले 04 अभियुक्तो को 02 मोटरसाइकिल व लूटे गये सामान सहित किया गिरफ्तार । दिनाकं 09/10.10.2020 की रात्रि को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी ,इसी दौरान मुखविर द्वारा सूचना मिली कि आरटीओ तिराहे पर 02 मोटरसाइकिलो पर 04 व्यक्ति खडें है जिनके पास चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी किये हुए आभूषण भी है जोकि उनको बेचने की फिराक में है । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरटीओ तिराहे पर पहुचां गया तो पुलिस टीम को देखकर वहां खडे मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियो द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिनको पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल का प्रयोग कर घेरकर पकड लिया गया जिनमें 01 व्यक्ति रात्रि के अंधेंरे का फायदा उठाकर भाग गया । पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियो की तलाशी ली गयी तो उनके पास से अवैध असलहा व कुछ आभूषण प्राप्त हुये ।

20201010 150937

पकडे गये व्यक्तियो से पुलिस टीम द्वारा आभूषण व मोटरसाइकिल के जरूरी प्रपत्र की पूछताछ करने पर उन्होने बताया गया कि यह मोटरसाइकिले चोरी की है व हम लोगो ने दिनाकं 19.09.2020 को कस्बा भरथना से यह आभूषण चोरी किये थे जिसके संबंध में थाना भरथना पर मु0अ0सं0 528/20 धारा 379 भादवि अभियोग पंजीकृत है । जिनमें कुछ आभूषण को हमने कबीरगंज में सौरव सुनार की दुकान पर बेच दिया है जिसके पैसे से अभियुक्त शिवम ने चोरी की मोटर साइकिल नं0 यूपी 75 क्यू 5150 खरीद ली थी । पुलिस टीम द्वारा आभूषणो की बरामदगी के लिए कबीरगंज पहुंचकर सौरभ सुनार की दुकान पर पुछताछ की गयी तो सौरभ सुनार द्वारा बताया गया कि कुछ आभूषण को उसने बेच दिया एवं कुछ आभूषण उसके पास मौजूद है । पुलिस टीम द्वारा आभूषणो को बरामद कर सौरभ सुनार को भी गिरफ्तार कर किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. शिवम कढेरिया पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी अड्डा जालिम मैनपुरी फाटक थाना सिविल लाइन इटावा
2. प्रशांत उर्फ गोलू पुत्र वीरेन्द्र सिहं निवासी काशीराम कालोनी थाना सिविल लाइन इटावा
3. पजित उर्फ चेंटा पुत्र रणधीर सिंह निवासी अड्डा जालिम मैनपुरी फाटक थाना सिविल लाइन इटावा
4. सौरभ सिहं पुत्र प्रमोद कुमार निवासी कटरा फतेह मेहमूद खां थाना कोतवाली इटावा ।

Trending News