Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 02 सदस्य चोरी की 03 मोटरसाइकिलों एवं अवैध असलहा सहित गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 23 May 2021
20210523_170116
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ0बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरूध्द चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा, क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व मे थाना बकेवर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 02 सदस्यों को चोरी की 03 मोटरसाइकिलों एवं अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 22.05.2021 को थाना बकेवर पर वादी सुन्दरम पुत्र दीपचन्द निवासी मातन मुहाल लखना द्वारा सूचना दी कि आज दोपहर 12 बजे के करीब मेरी स्प्लैण्डर मोटरसाइकिल संख्या UP 75 AK 9549 चोरी हो गयी है । वादी की तहरीर के आधार पर थाना बकेवर पर मु0अ0स0 228/21 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात चोर अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में दिनांक 22.05.2021 की रात्रि 10 बजे के करीब मुखबिर द्वारा थाना बकेवर पुलिस को सूचना दी कि आज दिन में लखना से जो मोटरसाइकिल चोरी की गयी है उसे कुछ बदमाश बेचने की फिराक में रेन्ज कोठी के पास मडौली मोड के पास खडे है । मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर 02 अभियुक्तों को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर ,02 जिन्दा कारतूस व 01 चाकू बरामद किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से बरांमद मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया कि यह मोटरसाइकिल हम लोगो द्वारा आज लखना से चोरी की गयी है ।पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया कि हम लोग भीड-भाड वाले इलाकों से मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गयी दो अन्य मोटरसाइकिलों को कोठी रेन्ज के पीछे से बरामद किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. उपदेश पुत्र जयवीर सिंह निवासी कमलपुर थाना करहल जनपद मैनपुरी ।
2. राजकुमार उर्फ लाल जी पुत्र स्व0 रामस्वरूप निवासी दयारामपुरुवा थाना अछल्दा जनपद औरैया ।

बरामदगी-
1. 01 मोटरसाइकिल पैशन प्रो बिना नम्बर
2. 01 मोटरसाइकिल एपाचे संख्या HR 10 P 5376
3. 01 स्प्लैण्डर मोटरसाइकिल संख्या UP75 AK 9549(दिनाकं 22.05.2021 को थाना बकेवर से चोरी हुयी घटना से संबंधित )
4. 01 तमंचा 315 बोर
5. 02 कारतूस 315 बोर
6. 01 चाकू

 

Post navigation

Previous: संभल न्यूज:  रक्तदान करके युवक की बचाई जान
Next: Etawah News: विद्युत लाइन का तार टूट कर गिरने से दो जानवरों की हुई मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0066
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 26 June 2026
IMG-20260625-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

जनवाद टाइम्स 25 June 2026
IMG-20260625-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या

जनवाद टाइम्स 25 June 2026
IMG-20260625-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में मां पर तीन बच्चों की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 25 June 2026

Latest News

  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च
  • Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में मां पर तीन बच्चों की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News: चकसिकंदर में छात्रों की गूंज अभियान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.