Etawah News:  थाना सैफई से गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को 01 अवैध असलहा सहित किया गया गिरफ्तार

Etawah News: 01 accused of gangster act arrested from police station Saifai along with 01 illegal accused
Share News
संवाददाता दिलीप कुमार 
इटावा: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना चौबिया पुलिस द्वारा थाना सैफई से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 12/13.11.2020 की रात्रि को थाना चौबिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर गस्त की जा रही थी गस्त के दौरान पुलिस टीम को मुखविर द्वारा सूचना दी गई कि थाना सैफई से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अवैध असलहा लेकर चौपुला पुल के नीचे टकपुरा जाने वाले रास्ते पर देशी शराब के ठेके के पास खडा है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर देखा गया तो वहां पर एक व्यक्ति खडा हुआ दिखाई दिया जोकि पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया ।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध असलहा बरामद हुआ जिसके संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह थाना सैफई से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सुशील उर्फ लल्ले पुत्र रामप्रकाश निवासी नवलपुरा थाना चौबिया इटावा

Trending News