Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : लॉकडाउन में खुली दो दुकानें पुलिस प्रशासन ने की सीज

जनवाद टाइम्स 8 April 2020
IMG-20200408-WA0135
Share News
       

 

संवाददाता मनोज कुमार

बाजार खुलने के समय में किये गए परिवर्तन के बावजूद भी भीड़ कम नहीं

इटावा प्रशासन द्वारा बाजार में लगने वाली मंडी को बंद कराए जाने व बाजार खुलने के समय में किये गए परिवर्तन के बावजूद भीड़ कम होती नजर नहीं आ रही। ऐसे में पुलिस भी लोगों की मनमानी से परेशान है। बुधवार को पुलिस ने बाजार में लगने वाले फल, सब्जी आदि के ठेलों को खदेड़ दिया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में बेवजह सड़क पर घूमने वाले लोग अब पुलिस के लिए सिर दर्द बन गए है।
बुधवार को भी बाजार का माहौल कुछ बदला बदला नजर आया।

जिलाधिकारी  के निर्देश पर बाजार खुलने के समय में किये गए परिवर्तन के बाद बाजार सुबह 8 बजे से 11 बजे खोलने का आदेश था। ऐसे में बाजार में फल व सब्जी के लिए लगने वाले ठेले को पुलिस को गलियों में जाने के लिए कई बार खदेड़ना पड़ा। इस दौरान दुकानदारों के साथ खरीदारी करने वाले लोगों को भी हिदायत दी गई कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। निश्चित दूरी बनाकर रखें साथ ही बेवजह बाजार में घूम रहे लोग पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे है।

IMG 20200408 203805

बैंकों के बाहर खड़े लोगों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन की कमी 

इटावा में जमा निकासी के लिए जिस तरह बड़ी संख्या में लोग बैंकों में पहुंच रहे है उसके चलते बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेसिंग नहीं बन पा रही है। इसके साथ ही जो लोग बैंक पहुंचकर अपना नम्बर आने का इंतजार कर रहे हैं वे भी एक साथ एक ही स्थान पर बैठकर सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बैंक कर्मचारियों के समझाने का भी असर नहीं हो रहा है।

पिछले दिनों से बैंकों में जमा निकासी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। जनधन खाता धारकों के साथ ही श्रमिक व अन्य योजनाओं में जिन खाताधारकों के खातों में रकम आई है वे बैंकों में पहुंच रहे है। यही कारण सुबह दस बजे बैंक खुलने से पहले ही यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच जाते हैं। हालांकि बैंक के अन्दर तो एक साथ उतने लोगों को ही जाने दिया जा रहा है जिससे सोशल डिस्टेसिंग बनी रहे और इनके हाथ भी धुलवाए जा रहे हैं। इसके विपरीत बैंकों के बाहर जो लाइने लगी हैं उनमें सोशल डिस्टेसिंग धड़ाम हो गई है।

IMG 20200408 WA0131

बार बार समझाने पर भी लाइन में लगे उपभोक्ता नहीं मान रहे हैं और एक दूसरे के बिलकुल पास खड़े होकर सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पिछले दिनों की तरह बुधवार को भी बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक में लम्बी कतारे लगीं रहीं और उनमें सोशल डिस्टेसिंग भी नहीं दिखी।

लॉकडाउन में खुली दो दुकानें पुलिस प्रशासन ने की सीज

लॉकडाउन के बीच नियमों का उल्लंघन कर खोली गईं दो दुकानों को प्रशासन ने सीज कर दिया। इसके साथ ही दुकानदार को भी हिरासत में लिया गया है।
बुधवार की सुबह साढे आठ बजे उस समय व्यापारियों व दुकानदारों में हडकम्प मच गया। जब एसडएीम इंद्रजीत सिंह, सीओ आलोक प्रसाद ने आजाद रोड स्थित इलैक्ट्रॉनिक्स व मोतीगंज स्थित प्लास्टिक ड्रम-बाल्टी की दुकानों को अनाधिकृत तरीके से खुलने पर सीज कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने दुकान संचालकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।

 

IMG 20200408 WA0135 1

एस डी एम महोदय ने कहा की बाजार दुकानों पर समूह एकत्रित नहीं होंगे। किसी के पास मास्क नहीं है तो वह रुमाल और गमछे से मुंह ढंककर निकलेगा। दुकानों एवं बाजारों में लोग यथासंभव पैदल ही निकलें। अपरिहार्य स्थिति में ही वाहन की अनुमति अनुमन्य होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ।

Post navigation

Previous: Etawah News : राजकीय महिला महाविद्यालय के स्टाफ ने दिया एक दिन का वेतन
Next: Etawah News : जिला अस्पताल में COVID-19 सैम्पल कलेक्शन बूथ हुआ बनकर तैयार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.