Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा पुलिस द्वारा जनपदवासीयों को साइबर ठगी से बचने हेतु दिये दिशा निर्देश, जागरुकता ही बचाव

जनवाद टाइम्स 6 September 2020
IMG-20200906-WA0003
Share News
       

मनोज कुमार राजौरिया  । साइबर क्राइम से बचने के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसएसपी इटावा श्री आकाश तोमर ने कहा कि सतर्कता ही आपकाे साइबर क्राइम से बचाएगी। पिछले समय से साइबर अपराध के काफी मामले उनके संज्ञान में आए है। जिनमें पाया गया कि ठगी करने वाले गिरोह फर्जी आईडी बनाकर ऑनलाइन सामान बेचने या अपने आपको बैंक कर्मचारी बनकर फोन करते है या लिंक भेजते है और किसी न किसी प्रकार का डर या प्रलोभन देते हुए झांसे मे लेकर सहायता करने के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे है।

पढ़ें दिशा निर्देश:
1. किसी व्यक्ति से लॉटरी /सामान बेचने/नौकर/इनकम टैक्स/पालिसी क्लेम/मोबाइल टावर लगाने आदि के नाम पर पैसों की ठगी द्वारा अपने बैंक अकाउंट में रुपये जमा करा दिया जाता है । इस प्रकार के किसी भी झांसे में न आयें ओर न ही किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में फोन पर वार्ता कर रुपये जमा करें । प्रमाणिकता की जॉच अपने स्तर पर बैंक , टेलिकांम कम्पनियों ,सेवा प्रदाता कम्पनी से करें।

2. OLX/QUIKR आदि साईट पर सामान खरीदन/बेचने के लिए ठग आर्मी अधिकारी/कर्मचारी बनकर बात करते है। इनके झांसे में न आए और लेनदेन सूझ-बूझ के साथ ही करें । इन साइट्स पर विज्ञापन देखकर रूपये न भेजे जब तक की स्वयं उस सामान को सामने जाकर जॉच परख न ले | OLX/QUIKR आदि साइट्स पर यदि आपने अपना सामान बेचने का विज्ञापन दिया है तो एडवांस पैसे लेने के लिए किसी भी LINK को क्लिक न करें । ध्यान रहे LINK हमेशा आपके बैंक अकाउट से पैसे निकालने के लिए ही आता है, अकाउंट में पैसै जमा करने के लिए नही ।

3. ठग आपके मोबाइल न. पर SMS भेजका PAYTMKYC अपडेट कराने के लिए किसी मोबाइल नं० पर सम्पर्क करने के लिए कहते है । सम्पर्क करने पर वो आपके एटीएम/क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी ले लेते है और OTP या लिंक भेजकर ग्राहक के खाते से रुपये निकाल लेते है।

4. ये लोग प्राय: ANY DESK/TEAM VIEWER/QUICK SUPPORT आदि APP आपके मोबाइल फोन पर DOWNLOAD करने को कहते है। जिससे ठग आपके मोबाइल फोन का एक्सेस पा जाते है और आपके बैंक अकाउंट,फोन को हैक कर लेते है । कोई भी कम्पनी व बैंक इस प्रकार के APP डाउनलोड करने को नही कहते है। इस प्रकार के किसी भी APP को DOWNLOAD न करे ।

5. GOOGLE पर कस्टमर केयर नम्बर सर्च करते वक्त सावधान रहे । ठगों द्वारा कंपनी के हेल्पलाइन/कस्टमर केयर के नम्बर के स्थान पर अपना मोबाइल नम्बर दे दिया जाता है । इस लिए जिस कंपनी का कस्टमर केयर नम्बर की जानकारी चाहिए, उस कम्पनी के पेज पर जाकर उनके CONTACT US पर जाकर ही ले ।

6. फेसबुक आईडी हैक का या फेक फेसबुक आईडी बनाकर उसके मित्रो रिश्तेदारो से अप्रिय घटना बताकर रुपयों की मांग की जाती है । फेसबुक का पासवर्ड कभी मो.नं.,PAN/आधार नम्बर जन्मतिथि,वाहन सं० आदि न रखे।

7. लड़की द्वारा फेसबुक पर लोगो को आकर्षित कर दोस्ती करके मेसेंजर/वाट्स एप कॉल के माध्यम से अश्लील विडियो बनाकर ब्लेकमेल कर रपयों की मांग की जाती है।

8. अनजान विदेशी महिलाओं/पुरुषो द्वारा सोशल साइट्स पर फ्रेण्ड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती करते है और महंगे गिफ्ट भेजने का प्रलोभन देकर ठगी की जा रही है। इस प्रकार के फ्रेण्ड रिक्वेस्ट स्वीकार करने में पर्याप्त सावधानी बरते।

9. कभी किसी प्रकार के आये हुए लिंक को क्लिक न करे न ही इस प्रकार के लिंक को OPEN कर अपनी कोई भी जानकारी पिन पासवर्ड आदि भरे।

10. एटीएम कार्ड का जब भी कहीं प्रयोग करे तो एटीएम पिन डालते समय दूसरे हाथ से छुपा ले ताकि आसपास लगे कैमरा में पिन रिकॉर्ड न हो सके।

11. एटीएम मशीन में कार्ड का प्रयोग करते समय अन्जान व्यक्ति की मदद न ले।

12. अपने बैंक,डेबिट/क्रेडिट कार्ड,OTP आदि से सम्बन्धित किसी प्रकार की कोई गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति को फोन कॉल पर न दे ।

Post navigation

Previous: Etawah News : जिले मे आज 79 नए मरीजो की कोरोना रिपोर्ट आयी पोजिटिव
Next: Vaishali : बाईक सवार अपराधियों ने बाईक छीनने का किया असफल प्रयास, एक गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.