Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जनपद इटावा में बने पुलो के नीचे पानी निकासी की नही उचित व्यवस्था, वाहन हो रहे दुर्घटनाओं का शिकार

जनवाद टाइम्स 27 August 2020
IMG-20200826-WA0065
Share News
       

रिषीपाल सिंह इटावा: ग्वालियर से बरेली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर इटावा में नई रेलवे लाइन का निर्माण किया गया है, जिस पर जनपद इटावा में कई ओवरब्रिज तथा अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है। लेकिन अधिकांश पुलों पर पानी के निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पुलों के नींचे बर्षा का पानी भरा रहता है, पानी भरे रहने के कारण सड़कों में दो दो फुट गहरे गड्डे हो गए है, जिनमे अधिकांश वाहन फस कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है।

ऐसी ही एक घटना आज उदयपुर तथा हरिहरपुरा के मध्य बने ओवरब्रिज के नीचे हुई जहां आज एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिस समय ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हुआ उस समय पीछे से कोई वाहन नही आ रहा था जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया, किसी के भी हताहत होने की सूचना नही मिली।

सड़क पूरी तरह से गड्डो में तब्दील हो चुकी है समझ नही आता कि सड़क में गड्डे है या गड्डो में सड़क है। आने जाने वाले वाहनों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है, ऐसी ही स्थिति इटावा नवीन मंडी के पास हाइवे पर बने ओवरब्रिज के नीचे है जहां सड़क पर बोरियो में भरकर मिट्टी डाली गई जिससे गड्डो को भरा जा सके, वहां पर भी पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण घरों का पानी सड़क पर आ रहा है जिससे बिना बर्षा के भी सड़क पर पानी भरा रहता है तथा सड़क सही न होने के कारण जाम की स्थिति लगभग हमेशा बनी रहती है तथा आये दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते है। जिसका स्थाई समाधान निकालने की आवश्यकता है।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय रामनगर से तहसील मुख्यालय तक किया पैदल मार्च
Next: प्रेम और दया की मूर्ति – मदर टेरेसा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0208
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, आलोक गुप्ता बने जिला अध्यक्ष

जनवाद टाइम्स इटावा 28 July 2026
IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, आलोक गुप्ता बने जिला अध्यक्ष
  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.