Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkernager News: अंबेडकरनगर जिले मे सभी तहसीलों में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ संपन्न

जनवाद टाइम्स 6 October 2020
Ambedkar Nagar
Share News
       

संवाददाता-पंकज कुमार । अंबेडकरनगर जिले में 6 अक्टूबर 2020 को जनसमस्याओं के समय बद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण एवं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं को सुगमता से उपलब्ध कराए जाने तथा जन सामान्य एवं अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने हेतु शासन के निर्देशानुसार जनपद अम्बेडकरनगर के समस्त तहसीलों पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुपालन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

Ambedkar Nagar

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने जनपद के उपजिलाधिकारी /तहसीलदार एवं थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जन सुनवाई के दौरान प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों पर पृष्ठांकित निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर उसका अनुपालन कराते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करायें|उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुपालन में जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय अवधि में सुनिश्चित करें|
इस दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र/पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के समक्ष तहसील टांडा में कुल 129 फरियादियों ने अपने शिकायती पत्र प्रस्तुत किए।जिसमें 13 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 116 जन शिकायत पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए उन्हें कड़े निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत समस्याओं का निस्तारण करें। इस दौरान तहसील टांडा में टांडा विधायिका संजू देवी, मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी अभिषेक पाठक /तहसीलदार तथा संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
आलापुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा/अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान अधिकारियों के समक्ष आलापुर तहसील में कुल 104 फरियादियों ने अपने शिकायती पत्र प्रस्तुत किए जिसमें से 6 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 98 शिकायत पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त करवाते हुए कड़े निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण करें।
इसके अतिरिक्त तहसील अकबरपुर में तहसीलदार के समक्ष कुल 153 शिकायती पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें से 5 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 148 को संबंधित विभाग के अधिकारी को प्राप्त करा कर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।
तहसील जलालपुर उपजिलाधिकारी के समक्ष कुल 151 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 10 का निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 141 शिकायती पत्रो को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त करा दिया गया।
इसी क्रम में तहसील भीटी में उप जिलाधिकारी के समक्ष कुल 116 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमें
से मौके पर 05 का निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 111 शिकायती पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया ।

Post navigation

Previous: Vaishali News: भगवानपुर थाना क्षेत्र मे पुलिस ने छापेमारी कर करीब पचास लीटर शराब जब्त की
Next: Etawah News: प्रत्येक ग्राम पंचायत में होंगे दो जनसेवा (सीएससी) केंद्र टेंडर प्रक्रिया पूर्ण।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.