Eawah News: सैफई गॉव के प्रधान दर्शन सिंह यादव का बीमारी के कारण आज तड़के हुआ निधन

FB_IMG_1602915451794
Share News

 

संवाददाता महेंद्र बाबू
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बचपन के साथी थे दर्शन सिंह यादव का आज तड़के निधन हो गया, पिछले दिनों हुए सीने में संक्रमण के बाद लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। करीब 4 दशक से लगातार सैफई गॉव के प्रधान थे, उत्तर प्रदेश के अखिलेश सरकार में यश भारती सम्मान से सम्मानित किया गया था। प्रधान दर्शन सिंह यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव , अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है ।

Eawah News: Saifai village chief Darshan Singh Yadav died early today due to illness

दर्शन सिंह यादव का जन्म 31 जुलाई 1944 को इटावा जनपद के ग्राम बहादुरपुर हैवरा में एक संभ्रांत परिवार में हुआ था। इनके पिताm कामता प्रसाद पेशे से किसान लेकिन बहुत ही उदार अनुशासनप्रिय रामचरितमानस के प्रति पूर्ण श्रद्धा वान और अध्यात्म के प्रति सदैव समर्पित रहते थे। दर्शन सिंह यादव का ने प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के प्राथमिक पाठशाला हैवरा इटावा से ग्रहण की। गांव में आगे शिक्षण व्यवस्था न होने के चलते उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सीमावर्ती जनपद मैनपुरी के आजाद हिंद इंटर कॉलेज करहल से उत्तीण की।

◆ दर्शन सिंह के तीन बेटे
दर्शन सिंह के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे नागेंद्र प्रताप प्रमोशन पाकर आईएस हो गए हैं। उनकी गिनती प्रदेश के सबसे ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ एवं शासन एवं कुशल प्रशासक के रूप में की जाती है। जबकि बाकी दोनों छोटे बेटे अपना घरेलू व्यवसाय देख रहे हैं। साल 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उन्हें राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया।

◆ जुझारू राजनीतिज्ञ थे दर्शन सिंह
आपको बता दें कि दर्शन सिंह यादव एक कर्मठ जुझारू राजनीतिज्ञ थे। जिन्होंने राजनीतिक के साथ-साथ समाज सुधार के लिए केंद्रीय समाज सेवा समिति का गठन किया। इसमें धूम्रपान निषेध, मृत्यु भोज, संयुक्त परिवार पर एक बड़ा अभियान चलाया था। जिसका खासा असर भी देखने को मिल रहा है। अब इस इलाके के लोग मृत्यु भोज से दूरी बनाते हुए शांति पाठ में यकीन करने लगे हैं। जिससे लोगो का बेजा खर्चा नहीं होता है।
Eawah News: Saifai village chief Darshan Singh Yadav died early today due to illness
◆ शिवपाल भी दुखी
वहीं बाबू दर्शन सिंह के निधन पर शिवपाल सिंह यादव ने भी गहरा शोक जताया है। शिवपाल सिंह यादव राजधानी लखनऊ से बाबूजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए इटावा के लिए रवाना हो गए हैं। अपने शोक संदेश में शिवपाल सिंह यादव ने बाबू दर्शन सिंह को सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में अलख जगाने वाला मसीहा बताया है।

Trending News