Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

62 रुपये सस्ता हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, आज ले लागू होंगी नई दरें

जनवाद टाइम्स 1 April 2020
IMG-20200401-WA0099
Share News
       

दिलीप कुमार : गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 62 रुपये सस्ता हो गया है। अप्रैल में उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए 779 रुपये चुकाने होंगे। लगातार दूसरे महीने सिलेंडर के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। नई दरें बुधवार सुबह से लागू हो गई है।

आईओसी के महाप्रबंधक (एलपीजी) अरुण प्रसाद ने बताया कि तेल कम्पनियों ने कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) में भी 96 रुपये कम किए हैं। कमर्शियल सिलेंडर अब 1369.50 रुपये का पड़ेगा। पांच किलो वाला सिलेंडर भी 21.50 रुपये कम होने के बाद 286.50 रुपये का हो गया है।

◆खाते में 263 रुपये सब्सिडी जाएगी
रसोई गैस सिलेंडर के बाजार भाव (गैर सब्सिडी रेट) में कमी के बाद उपभोक्ताओं के खाते में अब सब्सिडी के रूप में 263 रुपये जाएंगे। इसके बाद उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाला सिलेंडर करीब 516 रुपये का पड़ेगा।
सिलेंडर.   दाम
14.2 किलो- 779.00
5 किलो- 286.50
19 किलो- 1369.50

◆ 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है सरकार
वर्तमान में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है। हालांकि सरकार हर साल 12 सिलेंडरों पर जो सब्सिडी देती है, उसकी कीमत भी महीने-दर-महीने बदलती रहती है। औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक सब्सिडी की राशि निर्धारित करते हैं।

Post navigation

Previous: Etawah News :आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी और राशन लेने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करना जरूरी
Next: Pratapgarh News : कुएं मे गिरे गायों को पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर निकाला बाहर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.