Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी ने एल-2 चिकित्सालय में कोविड-19 की रोकथाम व बचाव हेतु अधिकारियों के साथ बैठक

जनवाद टाइम्स 19 December 2020
District Collector in Pratapgarh meeting with officials for prevention and rescue of Kovid-19 in L-2 Hospital
Share News
       

गुलाब चन्द्र गौतम : प्रतापगढ़ होम आइसोलेशन एवं कोविड चिकित्सालय में भर्ती मरीजों की देखरेख निरन्तर की जाये जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने आज एल-2 जिला महिला चिकित्सालय में मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम के सम्बन्ध में बैठक की।

District Collector in Pratapgarh meeting with officials for prevention and rescue of Kovid-19 in L-2 Hospital

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि होम आइसोलेशन मरीजों से समय-समय पर फोन के माध्यम से उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी लेते रहे और यदि किसी गम्भीर बीमारी के लक्षण दिखे तो तत्काल एम्बुलेन्स भेजकर उन्हें कोविड चिकित्सालय में भर्ती किया जाये।

District Collector in Pratapgarh meeting with officials for prevention and rescue of Kovid-19 in L-2 Hospital

उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरआरटी टीम द्वारा होम आइसोलेशन में रखे गये मरीजों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी एवं औषधियां प्रदान की जाती है कि नही के सम्बन्ध में इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर से जानकारी प्रतिदिन प्राप्त की जाये और किसी भी मरीज द्वारा कोई शिकायत की जाती है तो उसका यथाशीघ्र निस्तारण किया जाये।

उन्होने निर्देशित किया कि कोविड चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की निगरानी निरन्तर की जाये और उनके खान-पान, साफ-सफाई एवं दवाओं के वितरण आदि की भी देखरेख की जाये। कोविड चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े इस पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि कान्टैक्ट ट्रेसिंग सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पादित की जाये, कान्टैक्ट ट्रेसिंग के समय मरीज की बैकग्राउण्ड हिस्ट्री, भ्रमण विवरण की जानकारी अवश्य की जाये।

पाजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आये सभी व्यक्तियों का आरटीपीसीआर टेस्ट अवश्य किया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कन्ट्रोल सेन्टर पर व्यक्तियों द्वारा कोविड-19 के सम्बन्ध में जानकारी, ईलाज, स्वास्थ्य सम्बन्धी महत्वपूर्ण बाते एवं अन्य पूछे गये प्रश्नों का सन्तोषजनक उत्तर दिया जाये। कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों को विशेष ध्यान देकर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये एवं मरीजों से फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाये।

Post navigation

Previous: Vaishali News : विभागीय दिशा निर्देश के अनूसार प्रखंड के सभी उच्च विद्दालयो मे 10वी के सेन्टप विद्दार्थियो के लिए क्रेश कोर्स 
Next: Vaishali News : नारायणी नदी में स्नान करने आई महिला को डुबते महिला को स्थानीय लोगो ने बचाया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.