Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

सेठ अचल सिंह सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों की यादों को सँजोए जिला प्रशासन

जनवाद टाइम्स 8 May 2022
IMG_20220508_235310
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

सत्यमेव जयते को मिला श्रेष्ठ आदर्श संस्था का सम्मान, जरूरतमंद विकलांग को दी बैटरी ऑपरेटेड व्हीलचेयर के लिए धनराशि ।

सार्वजनिक भलाई और परोपकार के लिए द्रवित रहता था सेठ जी का जीवन: महापौर नवीन जैन।

आगरा। स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सांसद और अचल ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय सेठ अचल सिंह की 128 वीं जयंती पर रविवार शाम दरेसी स्थित अचल भवन में अचल ट्रस्ट का वार्षिक समारोह मनाया गया। कृतज्ञ आगरा वासियों ने सेठ अचल सिंह का भावपूर्ण स्मरण किया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर भावांजलि दी।

District administration to cherish the memories of all freedom fighters including Seth Achal Singh

समारोह में वर्ष 2020-21 की श्रेष्ठ आदर्श संस्था के रूप में सामाजिक संस्था सत्यमेव जयते को 31 हजार रुपए की धनराशि का चेक, शॉल, माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

District administration to cherish the memories of all freedom fighters including Seth Achal Singh

मानव सेवा की एक और अनूठी पहल करते हुए लखनऊ के एक जरूरतमंद विकलांग छात्र के लिए बैटरी ऑपरेटेड व्हीलचेयर हेतु 21 हजार रुपए की धनराशि का चेक सत्यमेव जयते संस्था के अध्यक्ष मुकेश जैन को प्रदान किया गया।

सेठ अचल सिंह की लगाएँ प्रतिमा

ट्रस्ट के उप मंत्री शशि शिरोमणि ने अपने उद्बोधन में बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के सेठ अचल सिंह सहित आगरा के सभी स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को सँजोने और उन्हें सम्मानित किए जाने की अपील जिला प्रशासन से की। उन्होंने महापौर से शहर में उपयुक्त स्थल का चयन कर सेठ अचल सिंह जी की प्रतिमा नगर निगम द्वारा लगाए जाने की भी अपील की।

पेश किया जनसेवा का अनुपम उदाहरण

इस अवसर पर ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ. एमसी गुप्ता ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सन् 1935 में सेठ अचल सिंह जी ने एक लाख रुपए से ज्यादा की राशि के दान से अचल ट्रस्ट की स्थापना कर जनसेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। सेठ जी द्वारा स्थापित अचल ट्रस्ट जनसाधारण की सेवा में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है।

महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे सेठ जी

समारोह के मुख्य अतिथि महापौर नवीन जैन ने कहा कि सेठ जी का जीवन सार्वजनिक भलाई और परोपकार के लिए द्रवित रहता था। वह महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। विशिष्ट अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी सेठ अचल सिंह के सेवा कार्यों की सराहना की। स्वतंत्रता सेनानी रानी सरोज गौरिहार ने भी सेठ अचल सिंह जी का भावपूर्ण स्मरण किया।

वीडियो से प्रदर्शित की जीवन की झाँकी

शुरू में बीडी जैन गर्ल्स स्कूल की छात्राओं द्वारा वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया। अचल ट्रस्ट के मंत्री राजीव अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया और ट्रस्ट की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। ट्रस्ट के अध्यक्ष, पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन का वक्तव्य उनकी अस्वस्थता के चलते वीडियो द्वारा प्रसारित किया गया। सेठ जी के जीवन वृत्त और सम्मानित संस्था सत्यमेव जयते के क्रियाकलाप को भी वीडियो द्वारा प्रदर्शित किया गया।

यह भी रहे शामिल

District administration to cherish the memories of all freedom fighters including Seth Achal Singh

सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चिमटी ने समारोह का कुशल संचालन किया। इस दौरान सत्यमेव जयते संस्था के अध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव गौतम सेठ, अचल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा, ट्रस्टी रविंद्र सिंह बोहरा, माल चंद जैन, अशोक राठी, संजीव सिंह, सुभाष चंद्र सुराना, ऋषभ सिंह वोहरा, मनोज वोहरा, बीडी जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वंदना अग्रवाल, बीडी जैन बाल मंदिर की प्रधानाचार्य श्रीमती हुस्न बानो, बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती अंजली नाकरा, जेएस फौजदार, पूर्व विधायक सतीश चंद गुप्ता, शांति स्वरूप गोयल, डॉ. श्री भगवान शर्मा, पार्षद राकेश जैन, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, प्रेमचंद जैन, शलभ शर्मा, मधुरिमा शर्मा, रमन भल्ला, रवि बंसल, हरीश वासवानी, रविंद्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रवि अग्रवाल आलोक अग्रवाल, अशोक गोयल और रोहित अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: 58 दिन बाद माँ बेटी डबल मर्डर व लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा
Next: Prayagraj news :राजस्व वसूली के प्रगति की समीक्षा में जिलाधिकारी के तल्ख तेवर

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.