Dhaulpur News: रेल परियोजना का कार्य होगा शुरू

Dhaulpur News: Rail project work will start
Share News

संवाददाता अंशुल सोनी 
धौलपुर: करौली धौलपुर की महत्वपूर्ण धौलपुर सरमथुरा करौली गंगापुर सिटी रेल परियोजना कार्य शीघ्र शुरू होगा इसके लिए रेलवे ने निविदाएं मांगी है करौली धौलपुर सांसद डॉ मनोज राजोरिया ने बताया कि इस संबंध में उप मुख्य अभियंता ग्वालियर उत्तर मध्य रेलवे ने जानकारी दी है कि परियोजना का संशोधित एस्टीमेट रेलवे बोर्ड में स्वीकृति के लिए अंतिम स्तर पर है इस योजना के संबंध में अर्थ वर्क छोटे एवं बड़े पुलों के लिए निविदा आमंत्रित की गई है जो 17 नवंबर को खुलेंगे राजोरिया ने बताया कि इसके अलावा परियोजना के लिए 35 किलोमीटर की भूमि कि अवाप्ति के प्रस्ताव उप मुख्य अभियंता उत्तर मध्य रेलवे ग्वालियर द्वारा जिला कलेक्टर धौलपुर को प्रेषित किए हैं

Trending News