Prayagraj News: संस्कृत विभाग उ० प्र ० की ओर से प्रदेश के 13 प्रतिष्ठित मंदिरों में शक्ति महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत देवी गायन एवं लोकनृत्य का आयोजन

Devi singing and folk dance organized by the Sanskrit Department of Uttar Pradesh under the Shakti Mahotsav program in 13 prestigious temples of the state
Share News

संवाददाता- रामजी विश्वकर्मा

प्रयागराज: संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश , की ओर से प्रदेश के 13 प्रतिष्ठित मन्दिरों में शक्तिमहोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत लोक कलाकारों द्वारा देवी गीतों की परम्परा पर आधारित देवी गायन एवं लोक नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कल दिनांक 24 को शक्तिपीठ अलोपशंकरी देवी, प्रयागराज में संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0, जवाहर भवन, लखनऊ द्वारा आयोजित शक्ति महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत सोनाली चक्रवर्ती, सचिव, धरोहर कला संगम के निर्देशन में अति उच्च कोटि का लोकगीत एवं महिषासुर मर्दिनी नृत्य की भव्य प्रस्तुति की गई।

Devi singing and folk dance organized by the Sanskrit Department of Uttar Pradesh under the Shakti Mahotsav program in 13 prestigious temples of the state

कार्यक्रम की सराहना करते हुए शक्तिपीठ के प्रबन्धक, महंत श्री यमुनापुरी जी महाराज नेे संस्कृति विभाग, उ0प्र0 एवं कार्यक्रम से जुड़े लोगों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी। गणेश वन्दना द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद देवी पचरा, राम जी का भजन, देवी गीत एवं महिषासुर मर्दिनी की झाॅकी एवं नृत्य को भक्तों की भीड़ द्वारा खूब सराहा गया। इस अवसर पर श्री हरिश्चन्द्र दुबे, श्री राकेश कुमार वर्मा, श्री रोशन लाल आदि विभाग की ओर से मौजूद रहे।

Trending News