Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

भाकपा (माले) ने गांधी पुण्यतिथि पर किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, नफरत की राजनीति पर साधा निशाना

जनवाद टाइम्स 30 January 2026
भाकपा (माले) ने गांधी पुण्यतिथि पर किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, नफरत की राजनीति पर साधा निशाना
Share News
       

बेतिया/पश्चिमी चंपारण। संवाददाता राजेंद्र कुमार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी 2026 को भाकपा (माले) द्वारा बेतिया के हरी बाटिका चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गांधीजी के विचारों को याद करते हुए देश में बढ़ती नफरत और विभाजन की राजनीति के खिलाफ आवाज़ बुलंद की गई।

भाकपा (माले) ने गांधी पुण्यतिथि पर किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, नफरत की राजनीति पर साधा निशाना

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के केंद्रीय कमिटी सदस्य एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या नफरत की विचारधारा के कारण हुई थी और दुर्भाग्यवश आज वही नफरत की राजनीति फिर से देश में मजबूत की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार नफरत और विभाजन को बढ़ावा दे रही है, जिससे देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को गहरा नुकसान पहुंच रहा है।

IMG 20260130 WA0013

उन्होंने आगे कहा कि आज संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। हाल ही में यूजीसी से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा समानता से संबंधित नियमावली पर रोक ऐसे समय में लगाई गई है, जब उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति, लिंग और सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर भेदभाव की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह रोक हाशिए पर खड़े छात्रों की उम्मीदों पर गहरी चोट है।
वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने रोहित वेमुला, पायल तड़वी और दर्शन सोलंकी जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि उच्च शिक्षा में समानता अब सिर्फ संवैधानिक सिद्धांत नहीं, बल्कि जीवन-मरण का प्रश्न बन चुकी है। उन्होंने मांग की कि यूजीसी के नियमों को पूरी तरह रोकने के बजाय उन्हें और मजबूत, स्पष्ट व जवाबदेह बनाया जाए।
वहीं भाकपा (माले) जिला कमिटी सदस्य सुनील कुमार राव ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार—अहिंसा, सत्य, सामाजिक न्याय और भाईचारा—आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। भाकपा (माले) देश में बढ़ती नफरत, दमन और तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ संघर्ष को तेज करेगी और गांधीजी के सपनों वाले समतामूलक एवं लोकतांत्रिक भारत के निर्माण के लिए आंदोलन जारी रखेगी।
सभा को फरहान राजा, सलामत, नवीन कुमार, जोखू चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, हारून गद्दी, जितेंद्र राम, राजकुमार, संजय यादव, वीरेंद्र पासवान, मंगल चौधरी, मुस्तफा सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
सभा के अंत में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नफरत की राजनीति के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

Post navigation

Previous: बेतिया में 249 होमगार्ड जवानों का पासिंग आउट परेड संपन्न, एसपी ने बढ़ाया हौसला
Next: वैशाली के ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा शहीद दिवस मनाया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0039
  • Breaking News

Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar

BiharNews: एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • BiharNews: एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण
  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.