कोरोना कहर: जनता कर्फ्यू के दिन बंद रहेंगे प्रदेश भर के पेट्रोल पंप

IMG-20200321-WA0154
Share News

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खिलाफ केंद्र सरकार की ओर से जनता कर्फ्यू के रूप में महा अभियान रविवार को चलाया जाएगा। इस महाअभियान के तहत  प्रदेश भर के सभी पेट्रोल पंप रविवार को सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाएं जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस के वाहनों को इस बंदी से मुक्त रखा गया है।

IMG 20200321 WA0154

कोरोना वायरस से बचाव के लिए समस्त पेट्रोल पंप के संचालकों को 22 मार्च को पेट्रोल पंप पर दो कर्मचारी ही बुलाने का निर्देश दिया गया है। जनता कफ्यू के दिन सभी कंपनी इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम सहित अन्य कंपनियों के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। जनता कर्फ्यू को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत कुमार और महासचिव धर्मवीर चौधरी ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप संचालकों से कोरोना वायरस के खात्मे में अपनी सहभागिता के लिए पेट्रोल पंप बंद करने की अपील की है।

Trending News