मानसून सत्र पर कोरोना कहर: सांसद रामशंकर कठेरिया सहित कुल 25 सांसदों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

MP Ram Shankar katheria
Share News

मनोज कुमार राजौरिया।  मॉनसून सत्र के पहले दिन ही 25 सांसद कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी सांसदों की सदन चलने से पहले कोरोना जांच की गई थी। अबतक हुई जांचों में बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया, मीनाक्षी लेखी , अनंत कुमार हेगड़े और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा समेत 25 सांसद पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले सांसदों में सुखबीर सिंह, प्रताप राव जाधव, जनार्दन सिंह, हनुमान बेनीवाल, सेल्‍वम जी, प्रताप राव पाटिल, सत्‍यपाल सिंह समेत अन्‍य भी शामिल हैं।

MP Ram Shankar katheria

25 सांसदों को हुआ कोरोना
संसद चलने से पहले सभी सांसदों का कोविड-19 टेस्‍ट हुआ था। उनमें से अबतक 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। संसद में कोरोना के लिए किए गए हैं इंतजाम लोकसभा सदस्‍यों का टेस्‍ट 13 और 14 अगस्‍त को संसद परिसर में ही किया गया था। कोरोना महामारी के बीच, संसद के निचले सदन यानी लोकसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 9 बजे शुरू हुई। सांसदों के हाजिरी लगाने का तरीका बदल गया है। अब सांसदों को ‘अटेंडेंस रजिस्‍टर’ ऐप के जरिए उपस्थिति दर्ज करानी होगी। सोमवार को कई सांसदों ने बड़ी दिलचस्‍पी से इसका प्रोसेस समझा। लोकसभा में सांसदों की डेस्‍क के आगे कांच की शील्‍ड लगाई गई है। अधिकतर सांसद बैठकर ही अपनी बात कख रहे हैं।

रामशंकर कठेरिया ने अपने ट्विटर में कहा

लोकसभा सत्र से पहले मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत पूरी तरह से ठीक है, कोई भी लक्षण नहीं है।कृपया आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।”

Trending News