Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जनपद प्रतापगढ़ में सभी प्रकार के धार्मिक आयोजन, जुलूस, झॉकी आदि पर 30 सितम्बर तक रहेगा पूर्ण प्रतिबन्ध-जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 26 August 2020
Pratapgarh News
Share News
       

गुलाब चन्द्र गौतम । प्रतापगढ़ त्योहार के अवसर पर माहौल को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही-जिलाधिकारी सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से गलत तरीके से प्रचार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध होगी कार्यवाही-पुलिस अधीक्षक जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन प्रांगण में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

Pratapgarh News

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्भ्रान्त व्यक्तियोंं से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और कहा कि शासनादेश के अनुरूप ही मोर्हरम पर्व एवं आगामी त्योहार को मनाया जायेगा। उन्होने सभी को आगाह किया कि कोई ऐसा कार्य करने की कोशिश न करें जिससे जनपद का माहौल बिगड़ जाये, माहौल को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Pratapgarh News

उन्होने सभी गणमान्य व्यक्तियों से कहा कि मोहर्रम त्योहार को कोविड-19 की गाइडलाइन्स का पालन करते हुये शान्तिपूर्वक एवं सादगी के साथ मनाया जाये। आगामी त्योहारों दिनांक 30 सितम्बर तक कोई भी जुलूस, झॉकी न निकाली जाये एवं किसी भी दशा में भीड़ एकत्रित न हो पाये। वर्तमान परिस्थितियों में कोविड-19 के संक्रमण के खतरे से बचने हेतु सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होने पीस कमेटी के पदाधिकारियों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि कोविड-19 महामारी के रोकथाम हेतु दिशा निर्देश निर्गत किये गये है जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। लोग त्योहार को अपने घर पर ही मनायें। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि शासनादेश का पूर्ण पालन करते हुये मोर्हरम एवं आगामी त्योहार को मनाया जाये। किसी भी एक स्थान पर निर्धारित संख्या से अधिक व्यक्ति के इकट्ठा होने पर धारा-144 का उल्लंघन माना जायेगा और सम्बन्धित दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। धार्मिक जुलूस, झांकी आदि निकालने के सम्बन्ध में यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से गलत तरीके से प्रचार किया जायेगा तो सम्बन्धित दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी एवं पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी, उपजिलाधिकारी सदर मोहन लाल गुप्ता सहित पीस कमेटी के पदाधिकारी एवं अन्य सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News : किसानों की मांग के अनसार यूरिया की उपलब्धता हो- कांग्रेस नेता
Next: Pratapgarh News : पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अनुराग आर्य के द्वारा थाना मांधाता का औचक निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.