Breaking Newsइटावाउतरप्रदेशमेरठ

मेरठ न्यूज: जनपद में हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया गया।

संवाददाता: मनीष गुप्ता

फीट फाउडेशन ने शहर में मनाया बाल दिवस

मेरठ शहर में बाल दिवस के मौके पर फीट फाउडेशन ने शहर की अलग अलग जगह पर जाकर खुशियां बाटी। पहले बच्चो को शिक्षा प्रदान की गई। उसके बाद खेल के माध्यम से बच्चो को शिक्षा प्रदान की गई। और उसके बाद सभी बच्चो को खाने पीने की चीजे प्रदान की गई। मेरठ शहर में यह कार्य आज फीट फाउंडेशन की तरफ से आज रोहता रोड व थापरनगर व शास्त्री नगर में बच्चो को फ्री शिक्षा देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके चलते थापरनागर और रोहता रोड पर सभी के बीच एक ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमे बच्चो ने अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया।

फीट फाउंडेशन के फाउंडर ईशान चावला जी ने बताया की इन दोनो प्रतियोगिता में बच्चो ने इनाम भी जीते। फीट फाउंडेशन की इस पहल ने बच्चो के अंदर शिक्षा को लेकर एक अजीब सी चमक जाग्रत कर दी है। सभी बच्चे इधर उधर ना जाकर शिक्षा की और ध्यान दे रहे हैं। फीट फाउंडेशन के तरफ से महीने में चार बार अनगिनत लोगो को खाना खिलाया जाता है। आज संस्था की तरफ से आबू लेन पर गरीबों में खाना भी वितरण किया गया। महिलाओं के लिए भी अलग से कैंप लगाया जाता है। बच्चो को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। किताबे दी जाती है।

Meerut News: Children's day was celebrated with enthusiasm in the district.

रोबिन हुड आर्मी ने शहर में मनाया बाल दिवस

शहर के गंगानगर और मीनाक्षीपुरम में बाल दिवस के मौके और शहर की अलग अलग जगह पर जाकर खुशियां बाटी। पहले बच्चो को शिक्षा प्रदान की गई। उसके बाद खेल के माध्यम से बच्चो को शिक्षा प्रदान की गई। और उसके बाद सभी बच्चो को खाना खिलाया गया। यह कार्य रोबिन हुड आर्मी संस्था की तरफ से आज मीनाक्षीपुरम व गंगानगर में बच्चो को फ्री शिक्षा देने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

जिसके चलते गंगानगर व मीनाक्षीपुरम व अन्य जगहों पर सभी के बीच एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे बच्चो ने अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया। ऑनलाइन के माध्यम से संस्था अनगिनत जगहों पर बच्चो को जादू के प्रोग्राम से मनोरंजन भी किया। और शिक्षा भी प्रदान की। संस्था के सदस्यों ने बताया की इस प्रतियोगिता में बच्चो ने इनाम भी जीते। संस्था की इस पहल ने बच्चो के अंदर शिक्षा को लेकर एक और जीवन में कुछ बनने की एक अजीब सी इच्छा जाग्रत कर दी है। सभी बच्चे शिक्षा की और ध्यान दे रहे हैं।

जनवाद टाइम्स इटावा

ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल या व्यापार -उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, Agra News, Etawah News, Pratapgarh News, Meerut News, Ambedkernager News, Uttar Pradesh News, in Hindi Reports, Videos and Photos, Breaking News, Live Coverage of UP on Janvad Times.

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स